IPL 2025: KKR को लग सकता है तगड़ा झटका, रिटेंशन लिस्ट में मैच विनर खिलाड़ी की नहीं बन रही जगह

IPL 2025 Mega Auction: इस बार मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपने एक मैच विनर खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है। अगर सच में ऐसा होता है तो ये केकेआर के लिए एक तगड़ा झटका हो सकता है।

kolkata knight riders

kolkata knight riders

IPL 2025 Mega Auction: सभी फ्रेंचाइजी 31 नवंबर को अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को सौंपने वाली है। जहां कई बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी होती दिखाई देगी तो वहीं कई खिलाड़ियों की फिर से किस्मत खुलने वाली है। वहीं इस बार मेगा ऑक्शन से पहले आईपीएल 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स अपने एक मैच विनर खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है। अगर सच में ऐसा होता है तो ये केकेआर के लिए एक तगड़ा झटका हो सकता है।

आंद्रे रसेल होंगे रिलीज!

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल साल 2014 से आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अभी तक 126 मैच खेले हैं। इस दौरान रसेल ने 175.91 की स्ट्राइक रेट से 2491 रन बनाए हैं, जिसमें 12 अर्द्धशतक शामिल हैं।

बल्लेबाजी के अलावा अगर आंद्रे रसेल के गेंदबाजी प्रदर्शन की बात करे तो उन्होंने केकेआर के लिए 21 की औसत से 116 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2024 का सीजन भी उनका अच्छा रहा था। जहां 14 मैचों में उन्होंने 31 की औसत से 222 रन बनाए थे। इसके साथ ही उनके नाम 19 विकेट भी दर्ज हैं।

ये खिलाड़ी होंगे रिटेन!

वहीं दूसरी तरफ केकेआर श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, सुनील नरेन और हर्षित राणा को रिटेन करने के मूड में दिखाई दे रही है। ऐसे में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क को रिलीज कर सकती है। इसके अलावा केकेआर रमनदीप सिंह सिंह को भी रिटेन कर सकती है। जिन्होंने हाल ही में खेले गए इमर्जिंग एशिया कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग तक में रमनदीप ने अपनी छाप छोड़ी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ