Matheesha Pathirana Ruled Out of T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के लिए सभी 8 टीमें तय हो चुकी हैं. श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है. 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले खेले जाने हैं, लेकिन उससे पहले सह मेजबान श्रीलंका को तगड़ा झटका लगा है. टीम के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं.
पथिराना सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे. वहीं, अब साफ हो गया है कि वह टूर्नामेंट में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे. यह श्रीलंकाई टीम के लिए दूसरा बड़ा झटका है. इससे पहले अनुभवी लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हो चुके हैं.
टी20 वर्ल्ड कप से क्यों बाहर हुए मथीशा पथिराना?
श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पिंडली में खिंचाव के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं. पथिराना को यह चोट 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए मैच में लगी थी. 23 साल के पथिराना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने स्पेल की सिर्फ 4 ही गेंदें फेंक पाए थे और फिर लंगड़ाते हुए नजर आए.
वह ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद ही अपने बाएं पैर को पकड़ बैठ गए थे. इसके बाद फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए और फिर वह मैच में दोबारा बॉलिंग के लिए मैदान पर नहीं आए. बाद में स्कैन रिपोर्ट में पता चला कि वह आगे खेल नहीं पाएंगे. बता दें कि, पथिराना ने इस टी20 वर्ल्ड कप में खेले तीन मैचों में सिर्फ दो विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें- नीदरलैंड के खिलाफ मैच से पहले अक्षर पटेल ने बेटे के साथ शेयर किया क्यूट मोमेंट, दिल जीत लेगा ये वायरल वीडियो
पथिराना की जगह दिलशान मधुशंका को मिला मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले से पहले श्रीलंका के बल्लेबाजी सलाहकार विक्रम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पथिराना की चोट पर अपडेट देते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि उन्हें इस बाकी बचे टूर्नामेंट में अनफिट करार दिया जा चुका है. अगर अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है तो, मुझे लगता है कि इस पर जल्दी ही अपडेट दे दिया जाएगा.’
इसके कुछ देर बाद ही श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने पथिराना के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. उनकी जगह तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका को टीम में शामिल किया गया है. बता दें कि, श्रीलंका की टीम अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला गुरुवार, 19 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो में खेलेगी, जबकि सुपर-8 में पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले स्टेडियम में होगा.
दिलशान मधुशंका का करियर
दिलशान मधुशंका एक लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक अपने करियर में श्रीलंका के लिए 1 टेस्ट, 28 वनडे और 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें अभी भी अपने पहले विकेट का इंतजार है. हालांकि, वनडे में उनके नाम 50 विकेट दर्ज हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में वह 15 विकेट हासिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को भुगतना होगा T20 WC में खराब प्रदर्शन का खामियाजा, ओलंपिक 2028 से बाहर होने का मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
शून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
53 secs agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
6 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
52 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines