ऑस्ट्रेलिया को भुगतना होगा T20 WC में खराब प्रदर्शन का खामियाजा, ओलंपिक 2028 से बाहर होने का मंडराया खतरा 

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है. जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हारने के बाद 1 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है. जिसके बाद अब एलए ओलंपिक 2028 से बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है. 

Australia Cricket Team

Australia Cricket Team

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में ट्रॉफी को अपने नाम किया था. जिसके बाद से टी-20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. पिछले 2 टी-20 वर्ल्ड कप औसत प्रदर्शन करने के बाद अब इस बार ऑस्ट्रेलिया लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है. जिसके कारण ही टीम पर दबाव नजर आ रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम पर ओलंपिक 2028 से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. 

विज्ञापन

ओलंपिक 2028 से भी बाहर हो सकती है ऑस्ट्रेलिया 

जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम को ताजा रैंकिंग में बड़ा नुकसान हो सकता है. न्यूजीलैंड की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंच जाती है, तो वो रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ देगी. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद जो आईसीसी रैंकिंग रहेगी. उसी के आधार पर ओलंपिक में खेलने वाली टीमों का फैसला होगा. न्यूजीलैंड की टीम पहले से ही सुपर 8 में अपनी जगह बना चुकी है. उनकी टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में वो सेमीफाइनल में भी जा सकती है. कीवी टीम को सुपर 8 में पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम का सामना करना है. 

विज्ञापन

कुल 6 टीमें लेगी ओलंपिक में हिस्सा 

नियमों के अनुसार ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला दोनों में सिर्फ 6-6 टीमें ही हिस्सा लेगी. आईसीसी हर महाद्वीप की टॉप टीम को सीधे ओलंपिक के लिए चुन सकती है. उसने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रैंकिंग को सीधे क्वालिफिकेशन की कट ऑफ माना है. 5 टीमों को इसी कट ऑफ से आगे जाने का मौका मिलेगा. वहीं 1 टीम के लिए क्वालिफिकेशन का रास्ता आजमाना होगा. जहां पर ऑस्ट्रेलिया सहित कई मजबूत टीमें अपनी किस्मत आजमाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ