IPL 2024, CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 22वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। इस बीच टीम के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी के चहेते गेंदबाज चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं।
शार्दुल को मिली जगह
टॉस के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि दीपक चाहर को थोड़ी सी चोट लगी है। ऐसे में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 में जगह मिली है। इसके अलावा मथीशा पथिराना भी चोट के कारण आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। पथिराना पिछले मैच से भी बाहर थे। हालांकि, CSK के लिए अच्छी खबर यह है कि तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की प्लेइंग 11 में वापसी हो गई है।
चाहर और पथिराना चोटिल
बीजा इश्यू के कारण रहमान पिछला मैच नहीं खेले थे। अब उनकी टीम में वापसी होगी है। दूसरी और पथिराना अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक खेले 2 मैच में 4 शिकार किए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पथिराना को 1 और दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 3 सफलताएं मिली थीं। दीपक चाहर भी चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स को अच्छी शुरुआत दिलाते हैं। IPL 2024 में वह अब तक 4 सफलताएं प्राप्त कर चुके हैं। चाहर ने RCB के विरुद्ध 1, गुजरात के खिलाफ 2 और हैदराबाद के खिलाफ 1 शिकार किया था।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल अगले मैच में रचेंगे इतिहास! बस करने होंगे इतने शिकार
ये भी पढ़ें: कोहली की ‘विराट’ पारी पर उठे सवाल तो पाक क्रिकेटर ने आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
34 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines