SRH vs CSK, Matheesha Pathirana: IPL 2024 के 18वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए गए। तेज गेंदबाज महेश तीक्षणा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। टॉस के दौरान CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बताया कि तीक्षणा चोटिल हैं। दूसरी ओर मुस्तफिजुर रहमान भी बीजा इश्यू के कारण बांग्लादेश वापस लौट गए हैं। ऐसे में वह अगले कुछ मुकाबले मिस कर सकते हैं।
2 प्रमुख गेंदबाजों के बिना खेल रही CSK
चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने 2 प्रमुख गेंदबाजों के बिना ही मैदान पर उतरी है। रुतुराज ने बताया कि पथिराना को निग्गल हुआ है। ऐसे में वह आज आराम कर रहे हैं। पथिराना की चोट कितनी गंभीर है इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। मुकाबले में चेन्नई को पथिराना की कमी खलने वाली है। वह डेथ ओवर्स में टीम का प्रमुख हथियार हैं। रुतुराज ने टॉस के दौरान संकेत दिए कि तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया था सकता है। उनके अलावा शार्दुल ठाकुर भी इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में हैं।
रहमान भी लौट गए हैं घर
बता दें कि CSK के घातक गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश लौट चुके हैं। खबरों की मानें तो वह टी20 विश्व कप के मद्देनजर यूएसए के वीजा के किसी काम से वापस बांग्लादेश लौटे हैं। ऐसे में वह एक से ज्यादा मैच मिस कर सकते हैं। उन्होंने 3 मैचों में कुल 7 विकेट लिए हैं। रहमान की गैरमौजूदगी और पथिराना की चोट ने CSK की टेंशन बढ़ा दी है। पथिराना ने इस सीजन खेले 2 मैच में 4 विकेट चटकाए थे। IPL में श्रीलंकाई गेंदबाज के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 16 मुकाबलों में 25 सफलताएं प्राप्त की हैं। इस दौरान उनकी औसत 19.32 की और इकॉनमी 7.90 की रही है। 3/15 लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स में होगा बदलाव, फ्रेंचाइजी ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: प्रीति जिंटा के ‘वीर’ शशांक सिंह का पहला इंटरव्यू, बताया ऑक्शन के बवाल का पूरा सच
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
42 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines