AUS vs ENG: गाबा टेस्ट मैच से बाहर हुआ इंग्लैंड का दिग्गज खिलाड़ी, टीम को लगा बड़ा झटका

 Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. इंग्लैंड सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है. दूसरे मुकाबले से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार गेंदबाज बाहर हो गया है.

cricket News - 2025-11-29T165843.052

Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से गाबा में खेला जाएगा. ये मैच पिंक गेंद से खेला जाना है. इस मैच से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मार्क वुड डे नाइट टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. मार्क वुड टीम के लिए काफी अहम हैं.

विज्ञापन

टीम को लगा बड़ा झटका

एशेज का पहला मैच पर्थ में खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो दिन में ही मुकाबला जीत लिया था. सीरीज में इंग्लैंड 0-1 से पीछे चल रही है. ऐसे में अब इंग्लैंड को मार्क वुड के रूप में बड़ा झटका लगा है. पर्थ में खेले गए मुकाबले से पहले उन्होंने लंबे समय बाद वापसी की थी. लगभग 9 महीने वह इंजरी की वजह से दूर रहे थे. ऐसे में अब दूसरे मैच के लिए जोश टंग को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

वुड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में खासा प्रभावित नहीं किया था. वह पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, जबकि दूसरी पारी में भी वह खाली हाथ लौटे थे. लेकिन वुड की मौजूदगी तेज गेंदबाजी विभाग के लिए काफी अहम थी.

पहले मुकाबले पर एक नजर

पर्थ में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में 172 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 132 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में 40 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 164 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रलिया ने 205/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

वुड ने भारत के लिए 38 टेस्ट मैच में 119 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 70 वनडे मैच में उन्होंने 80 विकेट लिए हैं. वहीं, 38 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 54 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ