हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ICC Test Rankings: रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, मार्को यानसन पहली बार बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर

ICC Test Rankings: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसन ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तहलका मचा दिया है. यानसन भारत के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म करते हुए टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं. साथ ही वह नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज भी बन गए हैं.

विज्ञापन
मार्को यानसन ने तोड़ा जडेजा का 4 साल का दबदबा (PIC Credit - ANI/X)

ICC Test Rankings, Marco Jansen: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसन ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ICC टेस्ट रैंकिंग में तहलका मचा दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में बल्ले और गेंद से कमाल दिखाने वाले यानसन को ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा इनाम मिला है. यानसन पहली बार टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज और नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भारत के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है. जडेजा पिछले 4 साल से अधिक समय से नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बने हुए थे, लेकिन अब यानसन ने उनकी बादशाहत को खत्म कर दिया है.

मार्को यानसन बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

ICC की नई टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके बेहतरीन प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है. गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट में यानसन ने बल्ले से 85 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत साउथ अफ्रीका ने मुकाबला जीतकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. वहीं, इस शानदार प्रदर्शन ने यानसन को टेस्ट क्रिकेट के शीर्ष खिलाड़ियों की लिस्ट में पहुंचा दिया.

ICC की ताजा टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 26 वर्षीय यानसन 5 स्थानों की छलांग लगाकर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ते हुए करियर में पहली बार यह उपलब्धि हासिल की है. स्टार्क अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं.

विज्ञापन

जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म

वहीं, टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी यानसन एक स्थान ऊपर चढ़कर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का 4 साल से ज्यादा समय से चला आ रहा दबदबा समाप्त हो गया. ताजा रैंकिंग में जडेजा को एक पायदान का नुकसान हुआ और वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. उनके खाते में 422 रेटिंग अंक है, जबकि यानसन 451 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर बन गए हैं.

इसके अलावा, यानसन को बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी फायदा हुआ है. वह 13 स्थान ऊपर चढ़कर 56वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इस तरह साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने टेस्ट क्रिकेट की तीनों प्रमुख रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत कर दी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘वापसी के बारे में नहीं सोचा था’, कमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान

टेम्बा बावुमा ने भी लगाई लंबी छलांग

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को भी ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 179 रन बनाने वाले बावुमा 4 स्थान ऊपर चढ़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. अब उनसे आगे सिर्फ इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक हैं. वहीं, टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड 3 स्थानों की छलांग लगाकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं. साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर को भी फायदा हुआ है. उन्होंने टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 15 स्थानों की छलांग लगाकर 8वां स्थान हासिल कर लिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ICC Ranking: अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola