Manisha Bhanwala Won Gold in World Wrestling Championships: भारतीय महिला पहलवान मनीषा भानवाला ने कजाकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. 29 वर्षीय मनीषा ने 59 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में अमेरिका की एबिगेल एलिजाबेथ नेट को 8-6 के अंतर से हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इस जीत के साथ ही मनीषा वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं.
इसके साथ ही वह दिग्गज पहलवान सुशील कुमार के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय रेसलर भी बन गई हैं. सुशील ने साल 2010 में पुरुषों के 66 किग्रा कैटेगरी में इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता थ. अब मनीषा ने 16 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया है.
0-6 से पिछड़ने के बाद मनीषा ने पलट दी बाजी
मनीषा भानवाला के लिए फाइनल मुकाबला बिल्कुल आसान नहीं था. अमेरिकी पहलवान और पैन अमेरिकन चैंपियन एबिगेल एलिजाबेथ नेट ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए मनीषा पर दवाब बनाया और वह एक समय 0-6 से पिछड़ गई थीं. एबिगेल ने मनीषा को मैट पर पटककर 4 अंक हासिल किए और इसके बाद भारतीय पहलवान की चुनौती भी वीडियो रिव्यू में खारिज हो गई, जिसके चलते अमेरिकी पहलवान को एक अतिरिक्त अंक मिला. हालांकि, 0-6 से पिछड़ने के बाद भी मनीषा ने हार नहीं मानी और जोरदार वापसी करते हुए लगातार अंक हासिल किए. उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 8-6 से अपने नाम कर लिया और गोल्ड मेडल जीत लिया. इससे पहले सेमीफाइनल में भी मनीषा ने अपना दम दिखाया था और कजाकिस्तान की अल्तिन शगायेवा को 10-0 से हराकर पिनफॉल के जरिए फाइनल में जगह बनाई थी.
कौन हैं मनीषा भानवाला?
मनीषा भानवाला ने साल 2013 में अपने कुश्ती करियर की शुरुआत की थी. उनके पिता सुरेश ने उन्हें फिटनेस बेहतर करने के लिए कुश्ती में भेजा था. शुरुआत में यह उनके लिए सिर्फ फिटनेस से जुड़ी गतिविधि थी, लेकिन धीरे-धीरे मनीषा को अपनी प्रतिभा का एहसास हुआ और उन्होंने कुश्ती को ही अपना करियर बना लिया. साल 2022 में मनीषा की जिंदगी में एक बड़ा दुखद मोड़ आया. वह एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए मंगोलिया जाने वाली थीं, तभी उनके पिता सुरेश का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.
उनके पिता ही उन्हें कुश्ती के लिए प्रेरित करते थे. इस मुश्किल समय के बावजूद मनीषा ने हिम्मत नहीं हारी और अपने खेल पर ध्यान बनाए रखा. अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने न सिर्फ अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है, बल्कि भारतीय महिला कुश्ती में भी नया इतिहास लिख दिया है.
ये भी पढ़ें- Honk Kong Sixes: पाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया? जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 मेडल
मनीषा के गोल्ड मेडल से पहले भारतीय पहलवान दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके थे. नीलम सिरोही ने 50 किग्रा और काजल ढोचक ने 76 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. वहीं, तनु शर्मा ने 72 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मुकाबले में अमेरिका की प्रेसिअस रोजाना बेल को 9-5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. मनीषा के गोल्ड के साथ ही भारत ने इस चैंपियनशिप में महिला वर्ग में कुल 4 मेडल अपने नाम कर लिए. यह वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
ये भी पढ़ें- Asian Champions Trophy के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
2 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
3 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
5 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines