T20 Cricket Match में एक बार फिर गेंदबाजी का कहर देखने को मिला है। इस बार ये कहर हांगकांग के तेज गेंजबाज आयुष शुक्ला ने ढाया है। आयुष शुक्ला ने शनिवार को मंगोलिया के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में अपने सभी चार ओवरों मेडन फेंके हैं। ऐसा करने वाले वो पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। आयुष शुक्ला से पहले ऐसा कारनामा कनाडा के साद बिन जफर, न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने ही किया है। आयुष शुक्ला की इस खतरनाक गेंदबाजी से विपक्षी टीम मंगोलिया की बल्लेबाजी धाराशाई हो गई। इस मैच को हांगकांग ने रिकॉर्ड बनाते हुए अपने नाम कर लिया।
14.2 ओवर में 17 रन ही बना सकी मंगोलिया
हांगकांग और मंगोलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्वालीफायर मैच खेला जा रहा था। इस मैच में हांगकांग की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मंगोलिया की शुरुआत ही बेहद खराब रही। टीम ने 0 रन पर ही अपना पहला विकेट खो दिया था। इसके बाद 12 रन के स्कोर पर आधे बल्लेबाज पवेलियन की ओर लौट चुके थे। 17 रन के स्कोर पर पूरी टीम ने अपने विकेट गंवा दिए।
दहाईं का आंकड़ा भी नहीं छू सके बल्लेबाज
मैच में मंगोलिया का कोई भी बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा नहीं छू सका। टीम की ओर से मोहन विवेकानंदन ने 18 गेंद खेलकर सर्वाधिक 5 रन बनाए। वहीं, 4 बल्लेबाज 0 और 3 बल्लेबाज 2-2 रन बनाकर आउट हुए। हांगकांग की ओर से एहसान खान ने 3 ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट और यासिम मुर्तजा ने 1.2 ओवर में 1 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
आयुष शुक्ला ने रचा इतिहास
हांगकांग के तेज गेंदबाज आयुष शुक्ला ने 4 ओवर फेंके और ये चारों ओवर उन्होंने मेडन डाले। उन्होंने इस स्पेल के दौरान 1 विकेट भी चटकाखए। ये विकेट उन्होंने मंगोलिया के सलामी बल्लेबाज बट यलायित नमसराय के चटकाए। सबसे पहले 4 ओवर का पूरा स्पेल मेडन कनाडा के साद बिन जफर ने डाले थे। उन्होंने 2021 में पनामा के खिलाफ ये कारनामा किया था। वहीं, दूसरी बार ये कारनामा न्यूजीलैंड के लॉकी फर्ग्यूसन ने किया, जिन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 4 ओवर में सभी मेडन ओवर किए थे। इस दौरान उन्होंने 3 विकेट भी हासिल किए थे।
भारत के खिलाफ भी अपना जलवा दिखा चुके हैं आयुष
आयुष शुक्ला ने हांगकांग के लिए अब तक 34 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.62 की इकॉनमी से 29 विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन कंबोडिया के खिलाफ था। कंबोडिया के खिलाफ खेले गए मैच में आयुष ने 3-1-3-1 की धाकड़ गेंदबाजी की थी। वहीं, एशिया कप-2022 में आयुष शुक्ला ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी विकेट हासिल किया था।
क्या रहा मैच का नतीजा
मैच में मंगोलिया ने 14.3 ओवर में कुल 17 रन बनाए थे। इसके जवाब में हांगकांग की टीम ने महज 1.4 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। हांगकांग की ओर से सलामी बल्लेबाज जीशान अली ने 6 गेंद पर 15 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। वहीं, टीम ने इस लक्ष्य को हासिल करते हुए अपने एक विकेट भी खो दिए।
ये भी पढ़ें;- ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ये खिलाड़ी बना कप्तान
ये भी पढ़ें;- भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख तय, 18 सदस्यीय टीम घोषित, दिग्गजों को आराम
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
28 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
59 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines