ICC Mens T20 World Cup Asia Qualifier: आईसीसी टी20 विश्व कप एशिया क्वालिफायर ए में हांगकांग और मंगोलिया के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को हर कोई याद रखने वाला है। इस मैच में मंगोलिया की टीम के नाम टी20 क्रिकेट में एक बार फिर से शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मैच के दौरान पूरी मंगोलिया की टीम महज 17 रनों पर ही ढेर हो गई। ये दूसरी बार है जब टी20 क्रिकेट में मंगोलिया की टीम कम स्कोर पर आउट हुई हो। इससे पहले 8 मई 2024 को जापान के खिलाफ मंगोलिया की टीम महज 12 रनों पर ढेर हो गई थी।
4 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता
इस मैच में मंगोलिया के चार खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। मंगोलिया की तरफ से मोहन विवेकानंद ने सबसे ज्यादा 5 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तीन खिलाड़ियों ने 2-2-2 रन और तीन खिलाड़ियों ने 1-1-1 रन बनाया।
ये भी पढ़ें:- चार ओवर, चार मेडन और एक विकेट…अब इस दिग्गज गेंदबाज ने रच दिया इतिहास
मंगोलिया ने खेले 14.2 ओवर
मंगोलिया की टीम ने इस मैच में 14.2 ओवर खेले थे। पूरी टीम को महज 17 रन बनाने के लिए 14.2 ओवर लगे। इस मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो उनका सही फैसला साबित हुआ। हांगकांग के गेंदबाजों के सामने मंगोलिया के बल्लेबाजों को टिकना मुश्किल हो रहा था।
9 विकेट से हांगकांग ने जीता मैच
हांगकांग ने इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया था। 18 रन के लक्ष्य को टीम ने 1.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इसके अलावा हांगकांग की तरफ से आयुष शुक्ला ने कमाल की गेंदबाजी की। आयुष ने इस मैच में चार ओवर डाले और उनके चारों ही ओवर मेडन थे। इन चार ओवरों में आयुष ने एक विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:- 6 गेंद पर लगाए 6 छक्के, क्या भारत को मिल गया नया युवराज!
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
12 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
13 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines