6 गेंद पर लगाए 6 छक्के, क्या भारत को मिल गया नया युवराज!

Delhi Premier League में साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ दिए हैं। 

Priyansh Arya

Priyansh Arya

Delhi Premier League: दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने 6 गेंद पर 6 छक्के जड़ दिए हैं। उन्होंने ये कारनामा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को किया है। साउथ दिल्ली सुपरस्टार के प्रियांश आर्य ने नॉर्थ दिल्ली के मनन भारद्वाज के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के मारे हैं।

विज्ञापन

प्रियांश आर्या ने ऐसे रचा इतिहास

प्रियांश आर्या ने युवराज सिंह की तरह ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। मैच के 12वें ओवर में प्रियांश ने मनन भारद्वाज के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाया। ओवर की पहली गेंद को प्रियांश ने लॉन्ग-ऑफ की सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। दूसरी गेंद पर उन्होंने घुटने पर बैठकर डीप मिड-विकेट के ऊपर छक्का मारा। इसके बाद तीसरी गेंद पर लॉन्ग-ऑन की ओर और फिर अगली तीन गेंदों पर फिर से लगातार छक्के जड़े। ऐसा करके प्रियांश आर्या ने डीपीएल में इतिहास रच दिया और रवि शास्त्री और युवराज सिंह के बाद एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए।

विज्ञापन

प्रियांश और बदोनी ने लगाया शतक

प्रियांश आर्या ने इसी तूफानी अंदाज में अपना शतक पूरा किया। उन्हें साउथ दिल्ली के कप्तान आयुष बदोनी का भी अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 39 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ