Manav Suthar: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में शानदार डेब्यू करने वाले 23 साल भारतीय युवा स्पिनर मानव सुथार इंग्लैंड में भी धमाल मचा रहे हैं. मानव इस समय काउंटी चैंपियनशिप में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर रहे हैं. वारविकशायर की ओर से खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट झटकने के बाद, उन्होंने समरसेट के खिलाफ मुकाबले में अपने काउंटी करियर का पहला 5 विकेट हॉल हासिल किया. उन्होंने इस मैच में कुल 7 विकेट चटकाए. वह अब तक 2 मैचों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है.
मानव सुथार ने काउंटी में झटका पहला फाइफर
राजस्थान के रहने वाले मानव सुथार ने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए समरसेट के खिलाफ पहला पांच विकेट हॉल हासिल किया. वारविकशायर की ओर से खेल रहे मानव ने दूसरी पारी में समरसेट की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई. मानव ने दूसरी पारी में अपना पहला शिकार जॉर्डन हरमन को बनाया, जिन्होंने 75 गेंदों में 34 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने टॉम कोहलर-कैडमोर (12) को पवेलियन भेजा और तीसरे विकेट के रूप में जोशुआ शॉ (22) आउट किया.
इसके बाद मानव ने अल्फी ओगबोर्न (11) और मिगेल प्रीटोरियस (4) को आउट कर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया. उन्होंने 46.5 ओवर की मैराथन गेंदबाजी में 14 मेडन ओवर फेंकते हुए 100 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इससे पहले पहली पारी में भी उन्होंने 18 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे. मानव ने सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी अपनी उपयोगिता साबित की. वारविकशायर की पहली पारी में उन्होंने 39 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम की बढ़त बढ़ाने में योगदान दिया.
ये भी पढ़ें- FIFA WC 2026: लियोनेल मेसी लिखेंगे नया इतिहास! ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक गोल दागते ही 3 बड़े रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम
डेब्यू मैच में झटके थे 4 विकेट
मानव सुथार ने हाल ही में यॉर्कशायर के खिलाफ काउंटी क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने पहले ही मैच में उन्होंने पहली पारी में 85 रन देकर 3 विकेट और दूसरी पारी में 74 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. इसके अलावा, उन्होंने बल्ले से 33 और 37 रन की उपयोगी पारियां भी खेली थीं.
गौरतलब है कि मानव ने भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू मैच में पहली ही पारी में 33 रन देकर 6 विकेट झटककर सभी का ध्यान खींचा था. दूसरी पारी में भी उन्होंने एक विकेट अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें- SA के खिलाफ हार से तय हो गया इंडिया का T20 WC 2026 खिताब! हरमनप्रीत कौर की टीम पहले भी कर चुकी है ये कमाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines