टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय बने मानव सुथार, जानें कौन-कौन कर चुके हैं ये कारनामा

IND vs AFG: मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में 6 विकेट लेकर अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बना दिया. सुथार भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं. यहां जानिए अब तक किस-किस भारतीय गेंदबाजों ने ये कारनामा किया है.

Manav Suthar

Manav Suthar

Fifers on Test debut for India: भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में मानव सुथार ने इतिहास रच दिया. सुथार ने अपने टेस्ट करियर का आगाज शानदार अंदाज में किया और अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लेकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. वह अब टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट हॉल लेने वाले भारत के 10वें गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ 9 भारतीय गेंदबाजों ने अपने टेस्ट डेब्यू पर 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है.

विज्ञापन

मानव सुथार ने रचा इतिहास

23 साल के मानव सुथार के लिए पहला ही इंटरनेशनल मैच यादगार बन गया. बाएं हाथ के इस युवा स्पिनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 10 ओवर मेडन भी डाले. इसी के साथ मानव टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में भारत के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे आगे केवल नरेंद्र हिरवानी हैं, जिन्होंने 1988 में चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट की पहली पारी में 61 रन देकर 8 विकेट झटके थे.

विज्ञापन

इतना ही नहीं, सुथार का 6/33 का प्रदर्शन अब भारतीय क्रिकेट इतिहास में दूसरे स्थान पर दर्ज हो गया है. उन्होंने सैयद आबिद अली (6/55), रविचंद्रन अश्विन (6/47) और दिलीप दोशी (6/103) जैसे दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा, वह इस सदी में टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा अमित मिश्रा ने किया था.

टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज

वहीं, ओवरऑल मानव सुथार टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज और 7वें भारतीय स्पिनर हैं. भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची कई महान खिलाड़ियों से सजी हुई है, लेकिन पिछले दो दशकों में ऐसा बेहद कम खिलाड़ी कर पाए हैं. भारत के लिए टेस्ट डेब्यू पर 5 विकेट लेने का कारनामा सबसे पहले मोहम्मद निसार ने किया था. निसार ने साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ ये कमाल किया था.

विज्ञापन

इसके बाद साल 1961 में वामन कुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ ये कारनामा किया था. फिर आबिद अली (1967), दिलीप जोशी (1979), नरेंद्र हिरवानी (1988), अमित मिश्रा (2008), रवि अश्विन (2011), मोहम्मद शमी (2013), अक्षर पटेल (2021) किया. अब मानव सुथार ने अपने पहले ही टेस्ट में 5 विकेट लेने का कमाल कर इस एलिट क्लब में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

ये भी पढ़ें- हर्षित राणा के टीम इंडिया में सिलेक्शन पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर! गंभीर-अगरकर के फैसले पर खड़े किए सवाल

भारत के लिए टेस्ट डेब्यू में 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज

क्रमखिलाड़ीवर्षविपक्षी टीम
1.मोहम्मद निसार1932इंग्लैंड
2.वमन कुमार1961पाकिस्तान
3.सैयद आबिद अली1967ऑस्ट्रेलिया
4.दिलीप दोशी1979ऑस्ट्रेलिया
5.नरेंद्र हिरवानी1988वेस्टइंडीज
6.अमित मिश्रा2008ऑस्ट्रेलिया
7.रविचंद्रन अश्विन2011वेस्टइंडीज
8.मोहम्मद शमी2013वेस्टइंडीज
9.अक्षर पटेल2021इंग्लैंड
10.मानव सुथार2026अफगानिस्तान

ये भी पढ़ें- 48 टीमें, 104 मैच और 3 मेजबान… FIFA World Cup 2026 में पहली बार होंगी ये 10 बड़ी चीजें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ