अफगानिस्तान में श्पेवगीज क्रिकेट लीग खेली जा रही है, जिसमें अफगान के कई इंटरनेशनल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. शुक्रवार को बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सुरक्षा में भारी चूक हो गई, जिसके बाद सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. एक शख्स ने मैच के दौरान मैदान पर एंट्री मारी और रहमानुउल्लाह गुरबाज की टोपी चुराकर भाग गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गुरबाज की टोपी चुराकर भागा शख्स
रहमानुल्लाह गुरबाज पहली पारी के दौरान फील्डिंग कर रहे थे. इस दौरान एक शख्स ने मैदान का सुरक्षा घेरा तोड़कर रहमानुल्लाह गुरबाज के पास पहुंचा और उनकी टोपी चुराकर भाग गया. इसके बाद शख्स काफी देर तक मैदान पर दौड़ता रहा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज की टीम मिस ऐनक नाइट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और बंद-ए-अमीर ड्रैगन्स को 19.3 ओवर में 114 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया. इसके बाद नाइट्स ने 9.4 ओवर में ही 115 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल कर ली.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज कपिल देव का आया बड़ा बयान
गुरबाज ने भारत के खिलाफ ठोका था शतक
हाल ही में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत का दौरा किया था, जहां पर 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. वनडे सीरीज के पहले ही मैच में गुरबाज ने भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जमाया था. उन्होंने 51 गेंदों में 102 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले अफगानी खिलाड़ी भी बने थे. गुरबाज ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 8 चौके के अलावा 8 छक्के जड़े थे. बारिश की वजह से ये मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया था. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में ही 7 विकेट से लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला जीत लिया था.
ये भी पढ़ें: बवाल के बाद भारतीय फ्रेंचाइजी में एंट्री करेगा पाकिस्तानी स्टार, करोड़ों रुपये की होगी कमाई
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
32 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines