बवाल के बाद भारतीय फ्रेंचाइजी में एंट्री करेगा पाकिस्तानी स्टार, करोड़ों रुपये की होगी कमाई

पाकिस्तानी खिलाड़ी की किस्मत खुल गई है. अब ये खिलाड़ी भारतीय फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाला है. इसके लिए उन्हें करोड़ों रुपये भी मिलेंगे.

Cricket News - 2026-07-03T224713.614
1 / 6

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को टी-20 लीग खेलने की मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने विदेशी लीग में भाग लेने वाले 16 खिलाड़ियों को एनओसी दे दिया है. ऐसे में अब पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद भारतीय फ्रेंचाइजी में खेलते हुए नजर आएंगे. इसके लिए उन्हें करोड़ों रुपये भी मिलने वाले हैं. भारत में बवाल के बाद आखिरकार पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत मिल गई है.  

विज्ञापन

भारतीय फ्रेंचाइजी से खेलेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी

भारतीय फ्रेंचाइजी से खेलेगा पाकिस्तानी खिलाड़ी2 / 6

अबरार अहमद को इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड लीग के लिए भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ने खरीदा था. इसके बाद भारत में काफी बवाल हुआ था. सोशल मीडिया पर टीम की मालकिन काव्या मारन को काफी ट्रोल किया गया था.

विज्ञापन

करोड़ों रुपये मिलेंगे

करोड़ों रुपये मिलेंगे3 / 6

लेकिन इसके बाद भी टीम अपने फैसले पर अड़ी रही. इसके बाद ऐसा लग रहा था कि फ्रेंचाइजी अपना फैसला वापस ले लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अबरार अहमद को सनराइजर्स ने 2.55 लाख डॉलर में खरीदा था जो कि लगभग 2.5 करोड़ भारतीय रुपये होता है.

16 खिलाड़ियों को मिली एनओसी

16 खिलाड़ियों को मिली एनओसी4 / 6

द हंड्रेड लीग में 2.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने द हंड्रेड 2026, एलपीएल 2026, सीपीएल 2026 और ग्लोबल सुपर लीग 2026 के लिए अपने 16 खिलाड़ियों को एनओसी दी है.

विज्ञापन

तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व

तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व5 / 6

अबरार अहमद ने पाकिस्तान के लिए अब तक 10 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा 19 वनडे मैच और 38 टी-20 मैच में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है. पाकिस्तान के लिए उन्होंने आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 जून को खेला था.

ऐसा रहा है करियर

ऐसा रहा है करियर6 / 6

अबरार ने टेस्ट मैच में 46 विकेट लिए हैं, जबकि 19 वनडे मैचों में 35 विकेट झटके हैं. इसके अलावा 38 टी-20 मैचों में उन्होंने 52 विकेट लिए हैं. अबरार ने पीएसएल, मेजर लीग क्रिकेट और बीपीएल में भी प्रतिनिधित्व किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन