Malaysia Masters 2024: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने एक बार फिर फैंस को निराश किया। पीवी सिंधु को मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सिंधु निर्णायक गेम में 11-3 से आगे चल रही थीं। उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन अंतत: उन्हें चीन की 24 साल की युवा शटली वांग झी यी से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु इसके साथ ही लगभग दो साल में अपना पहला खिताब चूक गईं। पूर्व विश्व चैंपियन इस खेल में काफी आक्रामक थीं। उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वांग झी यी की शानदार वापसी के आगे वह मात खा गईं।
56 शॉट की शानदार रैली
दोनों शटलर्स के बीच 56 शॉट की शानदार रैली देखने को मिली, लेकिन छोर बदलने के बाद वांग झी लगातार आक्रामक होती चली गईं। उन्होंने पहला अंक प्राप्त किया। फिर एक के बाद एक शानदार खेल दिखाना शुरू कर दिया। जिससे मुकाबले का रुख ही बदल गया। वांग झी इसके बाद अंतर को कम करती गईं। उन्होंने लगातार पांच अंक हासिल किए। फिर स्कोर 13-13 से बराबर कर दिया।
संघर्ष करती आईं नजर
सिंधु इससे पहले गेम में नियंत्रण में दिख रही थीं, लेकिन बाद में वह संघर्ष करती नजर आईं। वांग ने अपनी गति नहीं छोड़ी। उन्होंने निर्णायक गेम एक घंटे और 19 मिनट में जीत लिया। वांग ने 16-21, 21-5, 21-16 से मैच अपने नाम किया। उन्होंने इसके साथ ही कुआलालंपुर में इस साल का ‘मलेशिया मास्टर्स’ खिताब जीत लिया। वांग को 420,000 डॉलर (3.48 करोड़ रुपये) का इनाम दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: T20 WORLD CUP 2024: वेस्टइंडीज टीम में हुआ बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी की हुई छुट्टी
आपको बता दें कि पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब पीवी सिंधु से पेरिस ओलंपिक्स में पदक की उम्मीद की जा रही है। देखना होगा कि स्टार शटलर बड़े मंच पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines