MI Vs CSK: MS Dhoni आज बनाएंगे खास कीर्तिमान? तोड़ देंगे एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड

Mahendra Singh Dhoni can break AB de Villiers record Most runs in IPL

धोनी के पास आज खास रिकॉर्ड बनाने का मौका।

MI Vs CSK, MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 29वें मुकाबले में आज 5-5 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। वानखेड़े में यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच हो सकता है। MS Dhoni ने इसी मैदान पर वनडे विश्व कप 2011 का विनिंग सिक्स लगाया था। वहीं आज भी धोनी इस मैदान पर खास कीर्तिमान रच सकते हैं। उनके पास एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ने का मौका है।

विज्ञापन

धोनी ने बनाए हैं 5121 रन

धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 255 मैच खेले हैं। इस दौरान 221 पारियों में उन्होंने 39.09 की औसत और 136.19 की स्ट्राइक रेट से 5121 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 फिफ्टी जड़ी हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 84* रन है। वह IPL में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में छठे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं। एबी ने IPL के 184 मैच की 170 पारियों में 5162 रन बनाए थे। ऐसे में अगल धोनी आज 42 रन बनाते ही डिविलियर्स को पीछे छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली: 7582 रन
शिखर धवन: 6769 रन
डेविड वॉर्नर: 6563 रन
रोहित शर्मा: 6367 रन
सुरेश रैना: 5528 रन
एबी डिविलियर्स: 5162 रन
महेंद्र सिंह धोनी: 5121 रन

विज्ञापन

धोनी ने खेले सर्वाधिक मुकाबले

महेंद्र सिंह धोनी IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने लीग में अब तक 255 मुकाबले खेले हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा हैं। इस लिस्ट में तीसरे पर विराट कोहली, चौथे पर रवींद्र जडेजा और 5वें पर शिखर धवन हैं।

महेंद्र सिंह धोनी: 255 मैच
दिनेश कार्तिक: 248 मैच
रोहित शर्मा: 248 मैच
विराट कोहली: 243 मैच
रवींद्र जडेजा: 231 मैच
शिखर धवन: 222 मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ