Maharaja Trophy 3 Super Over: कनार्टक में खेली जा रही महाराजा ट्रॉफी में इतिहास बना है। टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को एक लीग मैच में रोमांच का वो नजारा देखने को मिला, जिसे देख दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए। हुबली टाइगर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एक-दो नहीं, बल्कि 3 सुपर ओवर डाले गए। आखिरकार हुबली टाइगर्स ने ये मुकाबला तीसरे सुपर ओवर में आखिरी बॉल पर लगे चौके से जीत लिया।
ऐसा रहा मैच का रोमांच
इस मुकाबले में हुबली टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए। जिसमें मोहम्मद ताहा ने 14 गेंदों में 31, कप्तान मनीष पांडे ने 22 गेंदों में 33, अनीश्वर गौतम ने 24 गेंदों में 30 और मनवंथ कुमार ने 15 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ब्लास्टर्स की ओर से कप्तान मयंक अग्रवाल ने शानदार पचासा ठोक 54 रन जड़े। निचले क्रम पर गणेश्वर नवीन ने 11 गेंदों में 23 रन बनाकर स्कोर बराबर करने में मदद की।
सुपर ओवर में ऐसे निकला नतीजा
दोनों टीमों के बीच 20 ओवर में 164 रन का स्कोर बराबर होने के बाद पहला सुपर ओवर खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने 1 विकेट खोकर 10 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुबली टाइगर्स ने भी बिना विकेट खोए 10 रन बना दिए। पहले सुपर ओवर में मुकाबला टाई होने के बाद उम्मीद थी कि दूसरे ओवर में नतीजा निकल जाएगा, लेकिन इसमें भी दोनों टीमों का स्कोर 8-8 से बराबर हो गया। इसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए तीसरा सुपर ओवर करवाया गया। जिसमें ब्लास्टर्स ने 1 विकेट खोकर 12 रन बनाए। इसके जवाब में टाइगर्स ने 13 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचा उसैन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 16 साल के एथलीट की रफ्तार ने चौंकाया, सामने आया वीडियो
पहले हो चुके हैं दो सुपर ओवर
बता दें कि टी-20 क्रिकेट में इससे पहले 2 सुपर ओवर हो चुके हैं। जनवरी में भारत-अफगानिस्तान के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में 2 सुपर ओवर देखने को मिले थे। इस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: PAK vs BAN: बाबर आजम को भारी पड़ा लिटन दास को चिढ़ाना? नसीम शाह पर टूटा कहर, एक ओवर में कूटे 18 रन
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines