LSG vs PBKS Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 11वें मुकाबले में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह भिड़ंत लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। होम ग्राउंड पर लखनऊ को पहली जीत की तलाश होगी। दूसरी और पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में DC को 4 विकेट से हराया था। दूसरे मुकबले में PBKS को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 4 विकेट से हरा मिली थी।
लखनऊ का पलड़ा भारी
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो LSG का पलड़ा भारी नजर आता हैं। लीग में दोनों टीमें अब तक 3 बार टकराई हैं। इस दौरान केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम ने 2 बार बाजी मारी है। वहीं 1 मैच में पंजाब किंग्स को भी जीत का स्वाद चखने को मिला है। ऐसे में शनिवार को पंजाब किंग्स की कोशिश हार के अंतर को कम करने पर होगी।
इकाना में दोनों टीमों का प्रदर्शन
अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ के आंकड़ों की बात करें तो टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 7 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान LSG को 3 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 2 मैच जीते हैं और लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें 1 मुकाबले में जीत मिली है। दूसरी ओर इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने इस मैदान पर 1 ही मैच खेला और उसमें फतेह हासिल की है। PBKS ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यह कारनामा किया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: पहले 9 मैच में ही छा गए ये युवा खिलाड़ी, टीम इंडिया में डेब्यू की ठोकी दावेदारी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: संजू सैमसन ने उतारे 5 विदेशी खिलाड़ी, RR पर लगा बेईमानी का आरोप! जानें पूरा नियम
संबंधित खबरें
शिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
27 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines