Live Updates
LSG vs KKR: केकेआर ने सुपर ओवर में मारी बाजी, रिंकू सिंह ने लगाया जीत का चौका
एलएसजी ने सुपर ओवर में 1 रन बनाया था. केकेआर ने पहली ही गेंद पर जीत हासिल कर ली. रिंकू सिंह ने जीत का चौका लगाया और 2 अंक अपने नाम कर लिए. आईपीएल 2026 का ये पहला सुपर ओवर मुकाबला खेला गया.
LSG vs KKR: सुपर ओवर में लखनऊ ने बनाया 1 रन, केकेआर जीत के करीब
सुपर ओवर में लखनऊ ने 1 रन बनाया है. निकोलस पूरन और एडेन मार्करम 0 पर आउट हुए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 1 रन बनाया. केकेआर को जीत के लिए 6 गेंदों में 2 रन बनाने होंगे. सुनील नरेन ने दोनों बल्लेबाजों को चलता किया.
LSG vs KKR: लखनऊ ने बराबर किया स्कोर, सुपर ओवर से निकलेगा मैच का नतीजा
आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे, मोहम्मद शमी ने छक्का मारकर स्कोर बराबर कर दिया. अब सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकलेगा. लखनऊ ने भी 20 ओवर में 155/8 रन बना दिए हैं.
LSG vs KKR: हिम्मत सिंह हुए आउट, लखनऊ को लगा आठवां झटका
हिम्मत सिंह के रूप में लखनऊ को आठवां झटका लगा है. हिम्मत सिंह 10 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए. अब लखनऊ को जीत के लिए 2 गेंदों में 7 रन चाहिए.
LSG vs KKR: लखनऊ को लगा सातवां झटका, वैभव अरोरा ने दिलाई सफलता
लखनऊ को सातवां झटका लग चुका है. वैभव अरोरा ने जॉर्ज लिंडे को चलता किया. वह 4 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए. कोलकाता की वापसी होते हुए नजर आ रही है. 18.2 ओवर में लखनऊ का स्कोर 130/7 है.
LSG vs KKR: आयुष बदोनी की पारी का अंत, वरुण चक्रवर्ती ने लौटाया पवेलियन
आयुष बदोनी के रूप में लखनऊ को छठा झटका लगा है. बदोनी 19 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें आउट किया. 17.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 120/6 है.
SRH vs KKR: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन, मुकुल चौधरी लौटे पवेलियन
लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. मुकुल चौधरी इस मैच में खासा कमाल नहीं कर सके. वह 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर हिम्मत सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. लखनऊ का स्कोर 16 ओवर में 104/5 है.
LSG vs KKR: निकोलस पूरन भी लौटे पवेलियन, कोलकाता को मिली चौथी सफलता
लखनऊ को चौथा झटका लगा है. निकोलस पूरन 12 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 14.3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 90/4 है. एलएसजी को जीत के लिए 22 गेंदों में 66 रन चाहिए.
LSG vs KKR: आउट हुए ऋषभ पंत, कोलकाता को मिली तीसरी सफलता
कोलकाता नाइट राइजडर्स को तीसरी सफलता मिल गई है. कप्तान ऋषभ पंत 38 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं. क्रीज पर आयुष बदोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 13.3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 89/3 है.
LSG vs KKR: लखनऊ को दूसरा झटका
कैमरून ग्रीन ने लखनऊ सुपरजायंट्स को तीसरा झटका दिया है, उन्होंने एडेन मार्करम को 31 रन के निजी स्कोर पर रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया.
LSG vs KKR: 10 ओवर का खेल हुआ खत्म
10 ओवर का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए है. ऋषभ पंत 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके अलावा एडेन मार्करम ने 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.
LSG vs KKR: 8 ओवर का खेल हुआ खत्म
8 ओवर का खेल खत्म होने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने 1 विकेट खोकर 47 रन बना लिए है. ऋषभ पंत 23 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके अलावा एडेन मार्करम ने 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.
LSG vs KKR: 6 ओवर का खेल हुआ खत्म
पावरप्ले खत्म होने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स ने 1 विकेट खोकर 37 रन बना लिए है. ऋषभ पंत 19 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके अलावा एडेन मार्करम ने 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.
LSG vs KKR: 5 ओवर का खेल हुआ खत्म
5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. लखनऊ का स्कोर 30/1 है. ऋषभ पंत 17 गेंदों में 17 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसके अलावा एडेन मार्करम ने 10 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं.
LSG vs KKR: लखनऊ का पहला विकेट गिरा
लखनऊ का पहला विकेट गिर चुका है. दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श 5 गेंदों में 6 रन बनाकर चलते बने. वैभव अरोरा ने उन्हें आउट किया. क्रीज पर कप्तान ऋषभ पंत उतरे हैं. वह सलामी बल्लेबाड एडेन मार्करम का साथ देंगे. 2.5 ओवर के बाद एलएसजी का स्कोर 16/1 है.
LSG vs KKR: रिंकू सिंह के तूफानी अर्धशतक से खत्म हुई कोलकाता की पारी
कोलकाता ने इस मैच में 20 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 155/7 रन बनाए हैं. रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 4 छक्के जड़े. उन्होंने 51 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली. एलएसजी को मैच जीतने के लिए 156 रन 20 ओवर में बनाने होंगे.
SRH vs KKR LIVE: 100 के पार हुआ कोलकाता का स्कोर, रिंकू-नरेन क्रीज पर मौजूद
कोलकाता का स्कोर 100 के पार हो गया है. हालांकि टीम ने अब तक खेले गए 16 ओवर में 100/7 रन बना दिए हैं. रिंकू सिंह और सुनील नरेन कोलकाता के लिए बल्लेबाजी कर रहे हैं.
LSG vs KKR: रमनदीप सिंह भी लौटे पवेलियन
कोलकाता का सातवां विकेट गिर चुका है. रमनदीप सिंह 11 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए. 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 93/7 है. क्रीज पर सुनील नरेन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
LSG vs KKR: मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी
मोहसिन खान ने एलएसजी के लिए शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 1 मेडन के साथ केवल 23 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. उनकी घातक गेंदबाजी के आगे केकेआर आज पस्त हो गई.
LSG vs KKR: कोलकाता को लगे बैक टू बैक 2 झटके
कोलकाता को बैक टू बैक 2 झटके लग चुके हैं. मोहसिन खान ने 11वें ओवर में कैमरून ग्रीन और अंकुल रॉय को आउट किया. 73 के स्कोर पर केकेआर को पांचवां और छठा झटका लगा. क्रीज पर रमनदीप सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 11.3 ओवर के बाद स्कोर 76/6 है.
LSG vs KKR: कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह कर रहे हैं बल्लेबाजी
कोलकाता की हालत फिलहाल पतली है. टीम ने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ग्रीन और रिंकू केकेआर की बल्लेबाजी को आगे बढ़ा रहे हैं. अब केकेआर को दोनों खिलाड़ियों से उम्मीदें हैं.
LSG vs KKR: रोवमैन पॉवेल हुए आउट
रोवमैन पॉवेल आउट हो गए हैं. कोलकाता को चौथा झटका लगा है. पॉवेल ने 4 गेंदों में 1 रन बनाए और आउट हुए. क्रीज पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 7 ओवर के बाद स्कोर 37/4 है.
LSG vs KKR: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा, रघुवंशी लौटे पवेलियन
कोलकाता का तीसरा विकेट अंगकृष रघुवंशी के रूप में गिरा है. वह फील्डिंग में बाधा डालने के कारण आउट हो गए. अंपायर ने उन्हें पवेलियन का राह लौटाई.
LSG vs KKR: लखनऊ को मिली दूसरी सफलता, आउट हुए कप्तान साहब
कोलकाता का दूसरा विकेट अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा है. इस बार कप्तान अजिंक्य रहाणे आउट हुए हैं. वह 15 गेंदों में 10 रन बनाकर चलते बने. मोहसिन खान ने उन्हें आउट किया.
LSG vs KKR: कोलकाता को लगा पहला झटका, आउट हुए टीम सेफर्ट
कोलकाता को पहला झटका लग चुका है. टिम सेफर्ट आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. वह 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं. इस मैच में भी उन्होंने निराश किया. क्रीज पर अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
LSG vs KKR: शुरू हुई कोलकाता की बल्लेबाजी
कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. क्रीज पर अजिंक्य रहाणे और टिम सेफर्ट उतरे हैं. दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक उमदा नहीं रहा है. लेकिन आज कोलकाता को इन खिलाड़ियों से खासा उम्मीदें रहने वाली हैं.
LSG vs KKR: ऋषभ पंत क्या बोले?
हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. फिलहाल, हमारे लिए यह देखना महत्वपूर्ण है कि हम एक टीम के रूप में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं. गेंदबाजी यूनिट अच्छी तरह से तालमेल बिठा रही है. हमने पहले बल्लेबाजी इसलिए की क्योंकि इससे हमारी बल्लेबाजी यूनिट को आजादी मिलेगी और वे खुलकर बल्लेबाजी कर सकेंगे.
LSG vs KKR: क्या बोले अजिंक्य रहाणे?
हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. फिलहाल यह देखना जरूरी है कि हम एक टीम के रूप में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं. बल्लेबाजी को पूरी आजादी देना जरूरी है. हमें परिस्थितियों का आकलन करना होगा. हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं. वह जीत बहुत अच्छी रही. हमेशा सुधार की बात होती है.
LSG vs KKR: कोलकाता की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
LSG vs KKR: लखनऊ की प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान.
LSG vs KKR: लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने के लिए लखनऊ को उतरना होगा. एलएसजी ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है, जबकि केकेआर की प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. लखनऊ की टीम में जॉर्ज लिंडे को मौका मिला है.
LSG vs KKR: रहाणे की कप्तानी पर उठ रहे सवाल
केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के पास है. हालांकि उनकी अगुवाई में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. ऐसे में वह लगातार सवालों के घेरे में हैं.
LSG vs KKR: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे शाम में होगा. दोनों ही टीमें टॉस जीतना चाहेंगी. फैंस की निगाहें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर रहेंगी.
Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में रविवार को डबल हेडर में दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें उतर थीं. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इस मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए आया.
सुपर ओवर में निकला मैच का नतीजा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155/7 रन बनाए थे, रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम के लिए अकेले अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 51 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली थी. लखनऊ की ओर से शानदार गेंदबाजी मोहसिन खान ने की थी. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन खर्च कर 5 विकेट लिए थे.
लक्षय का पीछा करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155/8 रन बनाए थे. लखनऊ की ओर से ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा आयुष बदोनी ने 19 गेंदों में 24 रन बनाए थे. लखनऊ को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन चाहिए थे. तभी मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच ड्रॉ करा दिया.
सुपर ओवर में लखनऊ ने खराब बल्लेबाजी की और केवल 1 रन बनाया, जिसके जवाब में केकेआर की ओर से रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर मैच अपने नाम कर लिया.
LSG vs Kolkata Knight Riders IPL 2026: Weather and Pitch Report
लखनऊ में मैच के दौरान मौसम समान्य था . बारिश होने की संभावना न के बराबर थी वहीं, लखनऊ की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां अब तक आईपीएल 2026 में रन बनाना आसान नहीं रहा है. बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें: LSG vs KKR: कमबैक के लिए प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल कर सकती है लखनऊ, पिच से मिलेगी मदद
Lucknow Super Giants vs LSG IPL 2026: Playing 11
एलएसजी: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान.
.केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
LSG vs KKR IPL 2026: Head to Head
इस मैच के बाद लखनऊ और कोलकाता के बीच हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो पलड़ा ज्यादा भारी एलएसजी का रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं. एलएसजी ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि केकेआर को 3 ही जीत मिल पाई है.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी अपडेट्स
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
39 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
51 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
52 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines