LSG vs KKR: कमबैक के लिए प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल कर सकती है लखनऊ, पिच से मिलेगी मदद
LSG vs KKR: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा. जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की चुनौती है. जहां पर ऋषभ पंत की टीम कमबैक करने का पूरा प्रयास करने वाली है.

LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार 4 मुकाबले हार चुकी है. ऐसे में टीम पर अब टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. जिसके कारण ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वो जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेंगे. जिसके कारण कप्तान ऋषभ पंत अब प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है. हालांकि टीम के गेंदबाजों को पिच से भी मदद मिल सकती है.
आवेश खान
2 / 6अपने स्पीड से परेशान करने वाले मयंक यादव पिछले मुकाबले में खेले थे, लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया था. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह अब आवेश खान को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.
शाहबाज अहमद
3 / 6पिछले सीजन में कमाल का प्रदर्शन करने वाले स्पिनर दिग्वेश राठी आईपीएल 2026 में फेल हो रहे हैं. जिसके कारण ही उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करके शाहबाज अहमद को अब खेलने का मौका मिल सकता है.
ऋषभ पंत
4 / 6कप्तान ऋषभ पंत ने शुरुआती 2 से 3 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले 4 मैचों से वो फेल हो रहे हैं. ऐसे में अब उनके ऊपर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. पंत को अब बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
प्रिंस यादव
5 / 6तेज गेंदबाज प्रिंस यादव बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. प्रिंस यादव लखनऊ की टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान. इंपैक्ट प्लेयर- प्रिंस यादव.