LSG vs DC Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 26वें मुकाबले में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंटस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच लखनऊ के होम ग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन में अब तक लखनऊ का सफर शानदार रहा है। टीम ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है। टीम को अब तक 5 में से सिर्फ 1 मैच में ही जीत नसीब हुई है।
चोट से जूझ रही दोनों टीमें
चोट ने लखनऊ और दिल्ली की मुश्किले बढ़ा दी हैं। शानदार गेंदबाजी कर रहे मयंक यादव चोट के कारण पिछले मैच में सिर्फ 1 ओवर की गेंदबाजी कर पाए थे। उनकी चोट पर अभी कोई अपडेट भी नहीं आया है। ऐसे में वह अगला मैच मिस कर सकते हैं। पिछले मैच में यश ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की थी और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे। ऐसे में अगर मयंक की वापसी होती है तो वह मोहसिन खान की जगह ले सकते हैं।
निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे देवदत्त पडिक्कल को भी बाहर किया जा सकता है। दीपक हुडा या प्रेरक मांकड़ उनकी जगह ले सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी भी चोट से जूझ रहे हैं। मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, मिचेल मार्श की चोट ने DC की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ये खिलाड़ी अगला मैच मिस कर सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर : मणिमारन सिद्धार्थ।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: कुमार कुशाग्र।
ये भी पढ़ें: जिसे Team India ने ‘निकाला’, उसने IPL 2024 में तहलका मचा डाला! पिता काटते हैं बाल…बेटा कर रहा कमाल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली की जगह पर लगी मुहर! चीफ सिलेक्टर ने दिए संकेत
संबंधित खबरें
'5 करोड़ लेकर पहुंचे प्रेमानंद के आश्रम', कोहली ने दावे को बताया फर्जी
23 mins agoहरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच आई दरार? हुआ शॉकिंग खुलासा
28 mins agoअगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
2 hrs ago4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
3 hrs agoपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, तीन टेनिस खिलाड़ियों की मौत
4 hrs agoलियोनेल मेसी हुए रिटायर, अर्जेंटीना को 3-0 से जीत दिलाकर कहा अलविदा
5 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
5 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
14 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines