Live Updates
23:15 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 59वं मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 188 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे लखनऊ की टीम ने 16.4 ओवर में ही हासिल कर मैच जीत लिया. लखनऊ की इस जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने 38 गेंदों पर 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, जोश इंग्लिश ने 36 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन ने नाबाद 32 रन और मुकुल चौधरी ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. यह लखनऊ की इस सीजन 12 मैचों में चौथी जीत रही, जबकि चेन्नई को 12 मैचों में छठी हार मिली.

23:06 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: पूरन और चौधरी क्रीज पर

मुकुल चौधरी और निकोलस पूरन क्रीज पर जम गए हैं. लखनऊ को 26 गेंदों में 26 रन जीत के लिए चाहिए. चौधरी 9 गेंदों में 11 और पूरन 13 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. 15.5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 162/3 है.

22:55 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ को अब्दुल समद के रूप में तीसरा झटका लगा. समद सिर्फ 7 रन बनाकर स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर आउट हो गए.

22:48 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका

जोश इंग्लिश के आउट होने के अगली ही गेंद पर लखनऊ को मिचेल मार्श के रूप में दूसरा झटका लगा. मार्श 38 गेंदों पर 90 रन बनाकर रन आउट हो गए. 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 136 रन है.

22:46 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

12वें ओर की चौथी गेंद पर लखनऊ को जोश इंग्लिश के रूप में पहला झटका लगा. इंग्लिश 32 गेंदों पर 34 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने.

22:39 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ ने 10 ओवर में बनाए 124 रन

चेन्नई के खिलाफ लखनऊ ने शुरुआती 10 ओवर में बिना किसी नुकसान 124 रन बना लिए हैं. फिलहाल मिचेल मार्श 83 रन और जोश इंग्लिश 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:29 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: लखनऊ का स्कोर 100 के पार

लखनऊ ने 8वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 8 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान 109 रन है. फिलहाल मिचेल मार्श 75 रन और जोश इंग्लिश 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

22:15 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: मिचेल मार्श ने जड़ा अर्धशतक

CSK के खिलफ मिचेल मार्श ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. मार्श ने 21 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. लखनऊ ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 86 रन बना लिए हैं. फिलहाल मार्श 56 रन और जोश इंग्लिश 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:57 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: 3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 31/0

लखनऊ ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 31 रन बना लिए हैं. फिलहाल मिचेल मार्श 13 रन और जोश इंग्लिश 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:43 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पहला ओवर फेंकने आए हैं.

21:29 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई ने दिया 188 रनों का लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन और प्रशांत वीर ने नाबाद 13 रन जोड़े. वहीं, लखनऊ की ओर से आकाश सिंह ने सर्वाधि 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी और शहजाद अहमद ने 1-1 विकेट लिया.

21:18 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 153/5

चेन्नई ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं. फिलहाल शिवम दुबे 7 रन और प्रशांत वीर 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:03 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: कार्तिक और ब्रेविस की जोड़ी आउट

डेवाल्ड ब्रेविस और कार्तिक शर्मा की जोड़ी खत्म हो चुकी है. कार्तिक शर्मा 71 रन बनाकर आउट हो गए हैं तो वहीं डेवाल्ड ब्रेविस 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

20:53 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: कार्तिक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

सीएसके के युवा बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर छक्का जड़ अपनी हाफ सेंछुरी पूरी की.

20:34 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: कार्तिक और ब्रेविस ने संभाली CSK की पारी

कार्तिक शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस की जोड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स की पारी को संभालने का काम किया है. दोनों ने 22 गेंदों में 34 रन मिलकर बना दिए हैं. चेन्नई की टीम इन दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद कर रही है.

20:16 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को दिया तीसरा झटका

8वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेन्नई को उर्विल पटेल के रूप में तीसरा झटका लगा. उर्विल सिर्फ 6 रन बनाकर आकाश सिंह का शिकार बने. 7.2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 52 रन है.

20:03 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

छठे ओवर की 5वीं गेंद पर चेन्नई को संजू सैमसन के रूप में दूसरा झटका लगा. सैमसन 20 गेंदों पर 20 रन बनाकर आकाश सिंह के रूप में आउट हुए. 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 2 विकेट पर 37 रन है.

19:51 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर चेन्नई को कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका लगा. ऋतुराज 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर आकाश सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के चेन्नई का स्कोर एक विकेट पर 31 रन है.

19:45 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: 3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 25/0

चेन्नई ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 25 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 16 रन और ऋतुराज गायकवाड़ 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:32 (IST) 15 May 2026
LSG vs CSK Live Score: चेन्नई की बल्लेबाजी शुरू

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहला ओवर फेंकने आए हैं.

IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings Highlights: आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला शुक्रवार, 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 188 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे लखनऊ की टीम ने 16.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर मैच जीत लिया. लखनऊ की इस जीत के हीरो मिचेल मार्श रहे, जिन्होंने 38 गेंदों पर 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके अलावा, जोश इंग्लिश ने 36 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन ने नाबाद 32 रन और मुकुल चौधरी ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रन बनाए. चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन और प्रशांत वीर ने नाबाद 13 रन जोड़े. वहीं, लखनऊ की ओर से आकाश सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शमी और शहजाद अहमद ने 1-1 विकेट लिया. यह लखनऊ की इस सीजन 12 मैचों में चौथी जीत रही, जबकि चेन्नई को 12 मैचों में छठी हार मिली. लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन चेन्नई की टीम फिलहाल 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---