Bangladesh Cricket Team: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. वर्ल्ड कप 2027 में अब लगभग 15 महीने का समय बचा है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया आगामी विश्व कप की मेजबानी करेंगे. वहीं, बांग्लादेश भी आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों में जुट गई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब नए कप्तान बनाने पर विचार कर रही है, जिसपर बड़ा अपडेट सामने आया है.
बांग्लादेश को मिलने वाला है नया कप्तान
फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कमान तीनों ही प्रारूप के लिए अलग-अलग खिलाड़ी संभाल रहे हैं. टेस्ट की कप्तानी नजमुल हुसैन शांतो के पास है, जबकि वनडे की कप्तानी मेहदी हसन मिराज संभाल रहे हैं. वहीं, टी-20 की कप्तानी का जिम्मा लिटन दास के पास है. लेकिन अब बोर्ड वनडे और टी-20 के लिए एक ही खिलाड़ी को कप्तानी देना चाहती है. बोर्ड अब वनडे और टी-20 के लिए एक ही खिलाड़ी को कप्तान बनाने वाली है. ऐसे में लिटन दास को अब वनडे की भी कप्तानी मिल सकती है, जबकि मेहदी हसन मिराज का पत्ता कट जाएगा.
लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए अब तक 31 टी-20 मैच में कप्तानी की है, जिसमें बांग्लादेश ने 16 मैच जीते हैं. बांग्लादेश इस मुद्दे पर 29 जुलाई को बैठक करेगी.
ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, जल्द होने वाला है बड़ा फैसला
लिटन दास सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक
लिटन दास बांग्लादेश के लिए तीनों ही प्रारूप में खेलते हैं और वह सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. दास ने अब तक 54 टी-20 मैच में 36.45 की औसत के साथ 3356 रन बनाए हैं. इसके अलावा 104 वनडे मैचों में उन्होंने 30.84 की औसत के साथ 2869 रन बनाए हैं. वहीं, 122 टी-20 मैच में उन्होंने 23.49 की औसत के साथ 2702 रन बनाए हैं. टेस्ट में वह 6 शतक और 20 अर्धशतक जड़ चुके हैं, जबकि वनडे में उन्होंने 5 शतक के अलावा 14 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. वहीं, टी-20 में उनके नाम 16 अर्धशतक दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टेस्ट टीम का रिपोर्ट कार्ड आया सामने,
संबंधित खबरें
IPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
11 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
59 mins agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
1 hr agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
1 hr agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
5 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines