भारत-बांग्लादेश सीरीज पर आया बड़ा अपडेट, जल्द होने वाला है बड़ा फैसला

IND vs BAN: भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे पर बड़ा अपडेट सामने आया है. बीसीसीआई को अब भारत सरकार से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज को आगे के लिए शिफ्ट किया जा सकता है.

AI Created Image

AI Created Image

IND vs BAN: भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करने वाली है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के बाद भारत को घर पर ही अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. हालांकि ये सीरीज रिशेड्यूल हो सकती है, क्योंकि भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आयोजन हो सकता है. इस सीरीज पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज पर आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के रिश्त में तकरार आ गई थी, जिसके बाद बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का सफर नहीं किया और टीम ने अपना नाम टूर्नामेंट से बाहर ले लिया. इसके बाद दोनों बोर्ड के रिश्ते में तकरार आई थी.

विज्ञापन

अब भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा कर सकती है. दोनों बोर्ड बातचीत कर रहे हैं. रिपोर्टस के मुताबिक भारत सरकार से अब बीसीसीआई को हरी झंडी मिलने का इंतजार है.

हालिया रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

एक सूत्र ने भारत और बांग्लादेश वनडे सीरीज पर बात करते हुए कहा “बीसीबी को सभी मैच एक ही मैदान पर आयोजित करने का विचार मंजूर है. वे आदर्श रूप से एक मैदान पर तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और दूसरे मैदान पर तीन वनडे मैच कराना पसंद करेंगे. ढाका और चटोग्राम प्रमुख मैदान हैं. सिर्फ एक ही प्रारूप में मैच खेलना भी एक संभावना थी. हाल ही में लंदन में हुई आईसीसी की बैठक के दौरान दोनों बोर्डों ने इस पर चर्चा की. अफगानिस्तान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता एक बाधा थी जिस पर विचार-विमर्श किया गया. लेकिन यह दौरा सरकार की मंजूरी पर निर्भर है.”

विज्ञापन

भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से टी-20 सीरीज खेलनी है. माना जा रहा है कि इस सीरीज को आगे बढ़ाया जा सकता है और भारतीय टीम बांग्लादेश के दौरे पर जा सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ