हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इतिहास रचने से चूके लियोनेल मेसी! एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीतकर मारी बाजी, देखें टॉप-5 स्कोरर्स की लिस्ट

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का समापन हो गया है और स्पेन अपना दूसरा खिताब जीता. इस टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वो गोल्डन बूट जीतने में असफल रहे. आइए टॉप 5 स्कोरर्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
इतिहास रचने से चूके मेसी (Image: Twitter/X)

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को हरा दिया. लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में शानदार रहा और वह अपने देश की ओर से सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने. फाइनल में मेसी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वो एक गोल भी नहीं कर पाए. इसी के चलते लियोनेल इतिहास रचने से चूक गए, वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे अधिक गोल करने वाले किलियन एम्बाप्पे को गोल्डन बूट मिला.

इतिहास रचने से चूके मेसी!

किलियन एम्बाप्पे के नाम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 10 गोल रहे. लियोनेल मेसी फाइनल से पहले 8 गोल कर चुके थे. उन्हें एम्बाप्पे को पीछे छोड़ने के लिए दो गोल की जरूरत थी, क्योंकि असिस्ट के मामले में वो पहले ही फ्रेंच प्लेयर से आगे थे. इसके अलावा किलियन एम्बाप्पे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं.

अब वो तक 22 गोल कर चुके हैं. लियोनेल मेसी 21 गोल के साथ नंबर 2 पर थे. एम्बाप्पे को पीछे छोड़ने के लिए मेसी को दो गोल की जरूरत थी. मेसी के पास गोल के मामले में दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका था लेकिन फाइनल में वो कोई गोल नहीं दाग सके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- हाई-वोल्टेज ड्रामा! FIFA World Cup फाइनल के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के प्लेयर्स के बीच मैदान पर हुई लड़ाई, VIDEO वायरल!

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

प्लेयर टीम गोल असिस्ट
किलियन एम्बाप्पेफ्रांस104
लियोनेल मेसीअर्जेंटीना84
जूड बेलिंघम इंग्लैंड71
एरलिंग हालैंड नॉर्वे70
उस्मान डेम्बेलेफ्रांस62

स्पेन ने 1-0 से जीता मैच

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल काफी रोमांचक साबित हुआ. मैच एक्सट्रा टाइम तक गया और यहां फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में गोल करके स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई. इसी के साथ स्पेन ने जीत दर्ज की और अपना दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup के फाइनल में हार के बाद फूट-फूटकर रोए लियोनेल मेसी, ‘आखिरी’ मैच में अधूरा रह गया सपना!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola