हाई-वोल्टेज ड्रामा! FIFA World Cup फाइनल के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के प्लेयर्स के बीच मैदान पर हुई लड़ाई, VIDEO वायरल!

Big Fight After FIFA World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को हरा दिया. मैच के बाद मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ और दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. इसी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Big Fight After FIFA World Cup Final

स्पेन-अर्जेंटीना के प्लेयर्स में लड़ाई (Image: Twitter/X)

Big Fight After FIFA World Cup Final: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन की जीत के बाद मैदान पर माहौल एकदम गरमा गया. फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस टीम की हार से बेहद गुस्से में थे और उनकी स्पेन के कुछ खिलाड़ियों के साथ लड़ाई हो गई. मैच के बाद की यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मचा बवाल

स्पेन की वर्ल्ड कप में जीत के बाद लिएंड्रो परेडेस और स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया के बीच धक्का-मुक्की हुई. गार्सिया जीत का जश्न मना रहे थे, इसी बीच हार के बाद गुस्साए लिएंड्रो ने उन्हें धक्का दे दिया. उनके बीच हाथापाई की नौबत आ गई और बहस बढ़ने लगी. इसी बीच गार्सिया के साथी खिलाड़ी गावी ने आकर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन पेरडेस ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की.

विज्ञापन

बीच-बचाव में अर्जेंटीना के थियागो अल्माडा ने स्पेन के मिडफील्डर गावी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया, ताकि वह लिएंड्रो के हमले से बच सकें. हालांकि, इसके बावजूद पेरडेस ने गावी पर हमला करने की कोशिश की और मामला एकदम गंभीर हो गया. बाद में अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने दखल दिया और वो अपने खिलाड़ियों को वहां से लेकर चले गए.

विज्ञापन

अंतिम मिनटों में जीती स्पेन

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली. मैच एक्सट्रा टाइम तक गया और 106वें मिनट में सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस ने गोल किया, इसके बाद स्पेन ने पूरी तरह डॉमिनेट किया. उन्होंने 1-0 से अर्जेंटीना को हरा दिया. 2010 के बाद स्पेन ने आखिर अपना दूसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता. यह लियोनेल मेसी के फीफा वर्ल्ड कप करियर का आखिरी मैच रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ