हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लियोनेल मेसी ने रच डाला इतिहास, FIFA World Cup में ऐसा करने वाले बने दुनिया के इकलौते खिलाड़ी

Lionel Messi Made History: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी ने इतिहास रच डाला है. जॉर्डन के खिलाफ मैच में मेसी दूसरे हाफ में आए और गोल किया. इसी के साथ उन्होंने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

विज्ञापन
मेसी ने रचा इतिहास (Image: AI Generated)

Lionel Messi Made History: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. मेसी 39 साल की उम्र में भी अपनी लय बरकरार रखने में सफल हुए हैं. अर्जेंटीना का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच जॉर्डन के खिलाफ हुआ. इस मैच में लियोनेल मेसी शुरुआती लाइन-अप का हिस्सा नहीं थे और दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे. कम समय मैदान पर रहने के बावजूद लियोनेल मेसी ने फ्री किक पर गोल करते हुए इतिहास रच दिया और फीफा वर्ल्ड कप में लगातार 7 मैचों में गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए.

लियोनेल मेसी ने रच डाला इतिहास

लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्ड कप में कई सारे बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. अर्जेंटीना के कप्तान ने अब एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. जॉर्डन के खिलाफ मैच में लियोनेल मेसी दूसरे हाफ में मैदान पर आए और उन्होंने 80वें मिनट में गोल किया. इसी के साथ वह लगातार सात फीफा वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए.

मेसी ने यह रिकॉर्ड फ्री-किक पर गोल दागकर बनाया. मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप में लगातार सातवें मैच में गोल करके फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के जैरजिन्हो को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम लगातार 6 वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने का रिकॉर्ड था. मेसी ने इसी के साथ फीफा वर्ल्ड कप में अपना 19वां गोल किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान समेत ये 6 टीमें T20 World Cup से बाहर, दो स्पॉट के लिए 4 देशों में ‘लड़ाई’, देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल मेसी के नाम

लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं. अर्जेंटीना का पहला मैच अल्जीरिया से हुआ था, जिसमें मेसी ने तीन गोल लगाए. इसके बाद ऑस्ट्रिया के खिलाफ अर्जेंटीना के कप्तान ने 2 गोल किए और जॉर्डन के खिलाफ उनका एक गोल आया. किलियन एम्बाप्पे, विनीसियस जूनियर, एरलिंग हालैंड और उस्मान डेम्बेले मेसी ने 4-4 गोल किए हैं, जबकि मेसी के नाम 6 गोल हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- अब शुरू होगा FIFA World Cup का असली रोमांच! राउंड ऑफ 32 में पहुंचीं ये टीमें, सामने आया पूरा शेड्यूल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola