Lionel Messi: दुनिया के महानतम फुटबॉलरों में शुमार अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था. उन्होंने 68 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली. पिता के निधन के बाद अब मेसी ने पहली बार इस दुखद घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मेसी ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इस घटना से उबर नहीं पा रहे हैं. साथ ही मेसी ने अपने फुटबॉल करियर को लेकर भी असमंजस जाहिर किया है.
पिता के निधन पर क्या बोले लियोनल मेसी?
39 वर्षीय लियोनल मेसी ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता जॉर्ज के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “पा, मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए हैं. मेरे लिए यह समझ पाना बहुत मुश्किल है कि मैं आपको फिर कभी नहीं देख पाऊंगा. हम अब कभी बात नहीं कर पाएंगे. मुझे पता है कि आप तकलीफ सह रहे थे और यही हमारे लिए सबसे अच्छा है, लेकिन आप हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए. हमारे पास अभी भी साथ में आनंद लेने के लिए बहुत कुछ बाकी था.”
मेसी ने आगे लिखा, “आप मुझसे पिछले वर्ल्ड कप में खेलने के लिए बार-बार कहते रहते थे और टूर्नामेंट क शुरू होने से कुछ दिन पहले ही आपकी तबीयत और खराब हो गईं. यह पहली बार था जब आप किसी टूर्नामेंट में शामिल नहीं होने वाले थे, लेकिन मां मुझसे कहती रहती थीं कि आप ठीक हो जाओगे और यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्वस्थ हो जाओगे.”
‘मैं फाइनल जीतना चाहता था’
मेसी ने आगे लिखा, “हर बार मैच खत्म होने पर, मैं आपके मैसेज का इतंजार करता था और वो नहीं आते थे. तभी मुझे एहसास हुआ कि हालात वाकई बहुत खराब हैं. फिर भी, मैं जितना हो सके दूर जाने के बारे में सोचता रहा, ताकि आपको मैच देखने का वक्त मिल सके. हम फाइनल तक पहुंच गए और आप वहां नहीं थे. मैं फाइनल जीतना चाहता था ताकि मैं इसे आपके पास ला सकूं और एक और ट्रॉफी आपको दिखा सकूं. मैं नहीं कर सका. मैंरे पैर मुझे आगे नहीं ले जा सके.”
उन्होंने लिखा, “जब मैं वापस आया, तो आपको लगा कि हम पेनल्टी शूटआउट में फाइनल हार गए हैं. हम उस समय हुई किसी भी बात पर चर्चा नहीं कर सकते थे. आप उसका आनंद नहीं ले सकते थे. हम खिताब तो नहीं जीत पाए, लेकिन आपको अंदाजा नहीं है कि हमने हर मैच का कितना आनंद लिया. एक बार फिर, आप सही थे, मुझे वहां होना और खेलना ही था.”
ये भी पढ़ें- IND vs SL: जडेजा-कुलदीप नहीं, मानव सुथार होंगे इंडिया के लिए सबसे अहम गेंदबाज, श्रीलंका के दिग्गज ने किया दावा
‘मुझे नहीं पता कि आपके बिना कैसे आगे बढ़ूंगा’
अर्जेंटीना को 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले मेसी ने आगे लिखा कि, “मुझे नहीं पता कि मैं आपके बिना क्या करूंगा. मुझे नहीं पता कि कैसे आगे बढ़ना है. मैंने हमेशा फुटबॉल ही खेला है और अब मुझे इस बात पर शक हैं कि मैं इसे लंबे समय तक खेल पाउंगा या या नहीं. आप शुरुआत से मेरी साइड थे और आखिर में थोड़ी सी कसर रह गई. आपने थोड़ा और वक्त क्यों नहीं लिया? अगर लिया होता, तो हम साथ होते.” स्टार फुटबॉलर ने आगे अपने पिता को हर चीज के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें वह हमेशा याद आते रहेंगे और वे हमेशा उनसे प्यार करते रहेंगे.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: एशियन गेम्स में नहीं होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? सिर्फ ऐसे हो सकती है टक्कर
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines