Lionel Messi’s Father Jorge Passed Away: फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे. जॉर्ज मेसी ने शनिवार को रोसारियो शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. हाल ही खत्म हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी मेसी अपने पिता की खराब सेहत को लेकर काफी चिंतित नजर आए थे.
हालांकि, उस समय उन्होंने अपने पिता की बीमारी को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी. अब उनके निधन की खबर ने मेसी और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. मेसी के सफल फुटबॉल करियर में उनके पिता की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने न सिर्फ बचपन से मेसी का साथ दिया, बल्कि लंबे समय तक उनके एजेंट के तौर पर भी काम किया.
मेसी के बचपन के क्लब ने जताया शोक
लियोनेल मेसी के बचपन के क्लब नेवेल्स ओल्ड बॉयज ने उनके पिता जॉर्ज मेसी के निधन की पुष्टि की है. क्लब ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि, “क्लब एटलेटिको नेवेल्स ओल्ड बॉयज बहुत दुख और शोक के साथ जॉर्ज मेसी को विदाई दे रहा है, जिनका रोसारियो शहर में 68 साल की उम्र में निधन हो गया. वे क्लब के फैन के तौर पर जाने जाते थे. वह एक बिजनेसमैन थे और अर्जेंटीना की टीम के कप्तान लियोनेल मेसी के पिता थे.”
मेसी के सबसे बड़े मार्गदर्शक थे पिता जॉर्ज
लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज ने उन्हें एक सफल फुटबॉलर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. वह मेसी करियर के मुख्य सूत्रधार और सबसे बड़े मार्गदर्शक भी थे. वह लंबे समय तक मेसी के एजेंट भी थे. उन्होंने शुरुआती समय में मेसी को फुटबॉल के गुर सीखाए थे. मेसी को बचपन में ग्रोथ हार्मोन की कमी की समस्या थी, जिसके लिए लंबे समय तक इलाज की जरूरत थी. ऐसे मुश्किल समय में जॉर्ज मेसी ने अपने बेटे के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी. बचपन में मेसी न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज की यूथ टीम के लिए खेलते थे. उस दौरान उनके परिवार ने कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन जॉर्ज लगातार अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए उनके साथ खड़े रहे.
वर्ल्ड कप में पिता की याद ने मेसी को किया था भावुक
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि, खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड कप के दौरान मेसी ने स्वीकार किया था कि उनका परिवार एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है. हालांकि, उन्होंने उस समय अपने पिता की बीमारी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया था. बाद में परिवार की ओर से जारी जानकारी में बताया गया कि जॉर्ज मेसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में थे.
टूर्नामेंट के दौरान अल्जीरिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में गोल करने के बाद मेसी काफी भावुक नजर आए थे. मैच के बाद जब उनसे उनके रोने की वजह पूछी गई, तो उन्होंने बताया था कि इसका फुटबॉल से कोई लेना-देना नहीं है और पिछले कुछ दिन उनके लिए काफी मुश्किल रहे हैं. मेसी के इस बयान से साफ था कि मैदान के बाहर भी वह एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. अब उनके पिता के निधन की खबर ने इस दर्द को और गहरा कर दिया है. बता दें कि, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी मेसी का प्रदर्शन शानदार रहा था. वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे थे.
ये भी पढ़ें- अभ्यास मैच के आखिरी दिन इन 3 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, अच्छा प्रदर्शन करके मैनेजमेंट का जीतना होगा दिल
संबंधित खबरें
भारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
12 mins ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
20 mins agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
22 mins agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
1 hr agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
1 hr agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
1 hr agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
1 hr agoहार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
2 hrs agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
2 hrs agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines