Lionel Messi: फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी का एक बार फिर जादू देखने को मिला है. मेसी ने मेजर लीग सॉकर (MLS) में पहली बार एक मैच में 4 गोल दागकर इतिहास रच दिया. मेसी के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंटर मियामी ने शनिवार की रात सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से करारी मात दी. इस मुकाबले में मेसी ने कमाल का खेल दिखाया.
उन्होंने पहले हाफ में एक गोल किया और फिर दूसरे हाफ में लगातार तीन गोल दागते हुए अपना 4 गोल का कारनामा पूरा किया. इसके अलावा उन्होंने एक गोल असिस्ट भी किया. मेसी के अलावा, मैच में इंटर मियामी के लिए कासेमिरो, लुइस सुआरेज और रूकी खिलाड़ी अलेक्जेंडर शॉ ने भी 1-1 गोल किया.
मेसी ने दागे हैट्रिक समेत 4 गोल
सीएफ मॉन्ट्रियल के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलते हुए इंटर मियामी के लिए लियोनल मेसी ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया. मेसी ने पहले हाफ के खत्म होने से पहले टीम को बढ़त दिलाई. उन्होंने 40वें मिनट में फ्री-किक के जरिए पहला गोल किया. इसके बाद 52वें मिनट में शानदार व्यक्तिगत प्रयास से दूसरा गोल दागा. वहीं, मेसी ने 83वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागा, जबकि दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के छठे मिनट में फ्री-किक पर चौथा गोल करते हुए मैच को यादगार बना दिया.
गोल्डन बूट की रेस में मेसी सबसे आगे
इस शानदार प्रदर्शन के साथ 39 वर्षीय मेसी के मौजूदा MLS सीजन में गोलों की संख्या 18 हो गई है. उन्होंने डलास के पेटार मूसा को पीछे छोड़ते हुए गोल्डन बूट की रेस में बढ़त हासिल कर ली है. मूसा के नाम फिलहाल 16 गोल हैं. यह मेसी के पेशेवर फुटबॉल करियर में 9वां मौका है, जब उन्होंने किसी एक मैच में चार या उससे ज्यादा गोल किए हैं.
ऐसा रहा मैच का रोमांच
इस मुकाबले में इंटर मियामी ने शानदार शुरुआत करते हुए 20वें मिनट में पहला गोल दागकर बढ़त बना ली. कासेमिरो ने टेलास्को सेगोविया के कॉर्नर पर हेडर लगाकर गेंद को गोल में पहुंचाया. हालांकि, मॉन्ट्रियल ने 37वें मिनट में वापसी करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया. फैबियन हर्बर्स ने बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर सीजन का अपना पहला गोल किया. लेकिन मॉन्ट्रियल की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. मेसी ने 40वें मिनट में सटीक फ्री-किक के जरिए शानदार गोल कर इंटर मियामी को फिर से बढ़त दिला दी.
इसके बाद दूसरे हाफ में भी मेसी का जलवा जारी रहा. उन्होंने 52वें मिनट पर तीन डिफेंडरों को चकमा देते हुए शानदार गोल किया. इसके बाद लुइस सुआरेज ने 80वें मिनट में काउंटर अटैक पर गोल किया और मेसी ने 83वेंं मिनट पर अपना तीसरा गोल किया. इसके बाद लेक्जेंडर शॉ ने अपने करियर के महज तीसरे MLS मुकाबले में 89वें मिनट में गोल किया. वहीं, दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के छठे मिनट में फ्री-किक पर चौथा गोल दागकर इंटर मियामी की 7-1 की बड़ी जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा के एशियन गेम्स 2026 से बाहर होने पर किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा? इस एथलीट का गोल्ड जीतना तय!
इंटर मियामी ने हासिल किए अहम 3 अंक
इस जीत के साथ इंटर मियामी ने पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर ली. मियामी की टीम ने अब तक खेले 22 मैचों में 12 जीते और 4 हारे हैं, जबकि 6 मैच ड्रॉ रहे. इस जीत के साथ टीम के साथ 42 अंक हो गए हैं. वहीं, मॉन्ट्रियल के 22 मैचों में 21 अंक हैं और इस हार के साथ लीग में उसकी चार मैचों से चला आ रहा विजय रथ भी रूक गया.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: क्या महिला एशिया कप में भी जारी रहेगा भारत-पाकिस्तान ‘नो-हैंडशेक’ विवाद? कोच अमोल मजूमदार ने दिया जवाब
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
12 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines