Lionel Messi Statement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा. फाइनल में उनकी भिड़ंत स्पेन से हुई, जिन्हें 1-0 से ऐतिहासिक जीत मिली. स्पेन ने 16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. अब अर्जेंटीना की हार के बाद लियोनेल मेसी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. वह अपनी अगुआई में अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनाना चाहते थे, लेकिन असफल रहे. अब सोशल मीडिया पर इसी को लेकर उनका दर्द छलका है.
फाइनल में हार पर छलका मेसी का दर्द
लियोनेल मेसी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के सफर पर बात की. उन्होंने बताया कि फाइनल में मिली हार को भूल पाना आसान नहीं होगा. उन्होंने लिखा, ‘हार का काफी दर्द है और इस जख्म को भरने में समय लगेगा. मैं सिर्फ अच्छी चीजों को याद रखूंगा. हमने जिन मैचों का रुख बदला और हमारी पूरी जान लगा दी, वो हमेशा ही यादों में रहेगा. पूरे देश का हमें सपोर्ट मिला और हमने एक ग्रुप के तौर पर काफी मेहनत की.’
मेसी ने आगे लिखा, ‘हमने साबित किया कि हम दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक हैं. हमने जो कुछ हासिल किया, उसके लिए मैं खुश हूं. हम लगातार दूसरे वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचे. आप सभी की शुभकामनाएं और संदेशों के लिए धन्यवाद. एक बार फिर हम एक देश के रूप में साथ आ गए हैं और अर्जेंटीनियन होने में मुझे काफी गर्व है. मैं चैंपियनशिप जीतने पर स्पेन को भी बधाई देना चाहूंगा.’
ये भी पढ़ें:- हार के बावजूद मेसी की अर्जेंटीना को मिले 318 करोड़, स्पेन भी ‘मालामाल’, जानें फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी
आंसू नहीं रोक पाए मेसी
बताया जा रहा है कि स्पेन के खिलाफ लियोनेल मेसी ने अपने फीफा वर्ल्ड कप करियर का आखिरी मैच खेल लिया है. अब वो कभी भी बड़े स्टेज पर अपने देश के लिए नहीं खेलेंगे. मेसी अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करके अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाना चाहते थे. हालांकि, उनका यह सपना अधूरा रह गया. इसी वजह से हार के बाद वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. उनके इस वीडियो ने फैंस को बेहद भावुक कर दिया.
ये भी पढ़ें:- इतिहास रचने से चूके लियोनेल मेसी! एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीतकर मारी बाजी, देखें टॉप-5 स्कोरर्स की लिस्ट
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
10 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
29 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines