Legends League Cricket 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर से एक्शन में नजर आने वाले हैं। इसमें क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन, मोहम्मद कैफ और दिनेश कार्तिक जैसे स्टार क्रिकेटर भी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे।
कब से शुरू होगी लीग
लीजेंड्स क्रिकेट लीग का आगाज 20 सितंबर से होने जा रहा है। ये लीग 16 अक्टूबर तक खेली जाएगी, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें, इंडिया कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, कोणार्क सूर्यास, मणिपाल टाइगर्स, सदर्न सुपरस्टार और अर्बनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। इस लीग के सभी मैच जोधपुर, जम्मू और कश्मीर व सूरत में खेले जाएंगे।
कहां देख सकेंगे मैच
लीजेंड्स क्रिकेट लीग का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा इस मैच को डिज्नी+हॉटस्टार और फैन कोड पर भी देखा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें:- UPL 2024: कौन हैं दीक्षांशु नेगी? 253.33 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, ताबड़तोड़ पारी से भरा रोमांच
लीजेंड्स क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने वाली टीमें
गुजरात जायंट्स: क्रिस गेल, शिखर धवन, लियाम प्लंकेट, मोर्ने वान विक, लेंडल सिमंस, असोहर अफोहान, जेरोम टेलर, पारस खाडा, सीकुगे प्रसन्ना, कमाउ लेवररॉक, साइब्रांड एनोएलब्रेक्ट, शैनन गेब्रियल, समर क्वाड्री, मोहम्मद कैफ और श्रीसंत।
मणिपाल टाइगर्स: हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, थिसारा परेरा, शेल्डन कॉटरेल, डैन क्रिश्चियन, एंजेलो परेरा, मनोज तिवारी, असेला गुणरत्ने, सोलोमन मिरे, अनुरीत सिंह, अबू नेचिम, अमित वर्मा, इमरान खान, राहुल शुक्ला, अमितोज सिंह, प्रवीण गुप्ता और सौरभ तिवारी।
इंडिया कैपिटल्स: ड्वेन स्मिथ, एशले नर्स, बेन डंक, कॉलिन डी ओरांडहोम, नमन ओझा, धवल कुलकर्णी, क्रिस मपोफू, फैज फजल, इकबाल अब्दुल्ला, किर्क एडवर्ड्स, राहुल शर्मा, पंकज सिंह, ज्ञानेश्वर राव, भरत चिपली, परविंदर अवाना, पवन सुयाल, मुरली विजय और इयान बेल।
कोणार्क सूर्यास: इरफान पठान, यूसुफ पठान, अंबाती रायडू, केविन ओ ब्रायन, रॉस टेलर, विनय कुमार, रिचर्ड लेवी, दिलशान मुनावीरा, शाहबाज नदीम, फिदेल एडवर्ड्स, बेन लॉफलिन, राजेश बिश्नोई, प्रवीण तांबे, दिवेश पठानिया, केपी अपन्ना और नवीन स्टीवर्ट।
सदर्न सुपरस्टार्स: दिनेश कार्तिक, नाथन कूल्टर नाइल, एल्टन चिगुंबुरा, हैमिल्टन मसाकाद्जा, पवन नेगी, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, श्रीवत्स गोस्वामी, हामिद हसन, चिराग गांधी, सुबोथ भाटी, रॉबिन बिस्ट, जेसल कारी, चतुरंगा डी सिल्वा और मोनू कुमार।
अर्बनराइजर्स हैदराबाद: सुरेश रैना, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत सिंह, पीटर ट्रेगो, समीउल्लाह शिनवारी, जॉर्ज वर्कर, इसुरु उदाना, रिक्की क्लार्क, जसकरन मल्होत्रा, चैडविक वाल्टन, बिपुल शर्मा, नुवान प्रदीप और योगेश नागर।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, विराट कोहली ने संभाला मोर्चा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines