हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Points Table: एक हार से टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान, जानें पॉइंट्स टेबल का ताजा अपडेट

WTC Points Table: भारत को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में आठ विकेट से हार मिली है। टीम को इस हार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी नुकसान झेलना पड़ा है।

विज्ञापन
Rohit Sharma

WTC Points Table: भारत को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में आठ विकेट से हार मिली है। टीम को इस हार से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में भी नुकसान झेलना पड़ा है। टीम इस मैच से पहले 74.24 जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर थी, लेकिन अब टीम का जीत प्रतिशत 68.06 रह गया है। हालांकि इसके बाद भी वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया 62.50 जीत प्रतिशत के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ‘कोई उम्मीद नहीं दिखती…’, जडेजा का बड़ा बयान, क्या टीम इंडिया की हार तय?

विज्ञापन

क्या बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में सरफराज खान को मौका मिलना चाहिए?

View Results

विज्ञापन

न्यूजीलैंड को तगड़ा फायदा

बेंगलुरु में भारत को हराने का न्यूजीलैंड को जबरदस्त फायदा हुआ है और वह सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम अब पांचवें नंबर पर खिसक गई है, जो पहले चौथे नंबर पर थी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 55.56 है।

पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान का क्या हाल है?

भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियशिप के पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है। टीम यहां सिर्फ वेस्टइंडीज से ही आगे है, जिसका जीत प्रतिशत 18.52 का है। पाकिस्तान से ऊपर तो बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका की टीमें भी है, जिसका जीत प्रतिशत क्रमश: 34.38 और 38.89 का है।

विज्ञापन

अभी तक फाइनल नहीं हुई फाइनलिस्ट टीमें

देखा जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के टॉप दो टीमों में शामिल होने के बाद भी अभी तक दो फाइनलिस्ट टीमें तय नहीं हो सकी हैं। जैसे-जैसे टीमों के बीच मैच होते जा रहे है, वैसे-वैसे फाइनल की रेस और भी रोमांचक होती जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा अभी श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें भी इसके फाइनल मुकाबले में जगह बनाने की दावेदार हैं।

ये भी पढ़ें:- चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर क्या BCCI के आगे झुक गया है पाकिस्तान? इस शर्त पर अब भी अड़ा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola