Kuldeep Yadav Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए तैयार हो चुकी है। भारतीय टीम 27 जुलाई से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गई है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव को वनडे टीम में शामिल किया गया है। वह इस सीरीज से पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर में बाबा बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें कुलदीप यादव धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
काफी देर तक बैठे रहे कुलदीप यादव
दरअसल, कुलदीप यादव गुरु पूर्णिमा के मौके पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। ऐसे में फैंस का कहना है कि शायद कुलदीप यादव ने बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना गुरु बना लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुलदीप यादव सिक्योरिटी के साथ बागेश्वर धाम पहुंचते हैं। वह मंच पर जाते ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पैर छूते हैं। फिर काफी देर तक वहां बैठे रहते हैं। कहा जा रहा है कि कुलदीप यहां परिवार सहित पहुंचे थे।
पहले भी पहुंचे थे आशीर्वाद लेने
हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब कुलदीप बागेश्वर धाम पहुंचे हों। वह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भी आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। फिलहाल अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कुलदीप यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दीक्षा ली है या नहीं, क्योंकि उनसे मिलने कई सेलिब्रिटी पहुंचते हैं। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कुलदीप यादव ने परिवार सहित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपना गुरु बना लिया है।
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, खलील अहमद, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका के इन 3 धुरंधरों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, आंकड़े दे रहे गवाही
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका की टीम में 2 साल बाद धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, भारत को दे सकता है चुनौती
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
3 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
3 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
4 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
4 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
5 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
5 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
5 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines