Delhi Capitals, Kuldeep Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 20वें मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ DC के पिछले मैच में चोट के कारण कुलदीप यादव नहीं खेले थे। अब खबर आई है कि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वह कब तक फिट हो रहे हैं।
कुलदीप की चोट ज्यादा सीरियस नहीं
ESPN की रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप की चोट ज्यादा सीरियस नहीं है। ऐसे में वह टीम के साथ यात्रा कर रहे हैं और मुंबई पहुंच चुके हैं। कुलदीप ने इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 2 मैच खेले हैं। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध उन्होंने 3 सफलताएं प्राप्त की थीं। इसके बाद वह विशाखापत्तनम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने अगले मैचों में चूक गए। कुलदीप की गैरमौजूदगी में DC ने CSK को हराया, लेकिन KKR के विरुद्ध उन्हें 106 रन से हार का सामना करना पड़ा।
सिलेक्टर्स की नजर कुलदीप पर
सिलेक्टर्स कुलदीप की प्रोग्रेस पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। वह 1 जून से वेस्टइंडीज और USA में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। IPL से पहले कुलदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने भारत के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया था। मुंबई इंडियस के विरुद्ध रविवार को होने वाले मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी। कुलदीप ने IPL में अब तक 75 मैच खेले है और 74 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 28.07 की और इकॉनमी 8.11 की रही है। 4/14 लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: आईपीएल 17 के ये तीन स्टार, क्या वर्ल्ड कप टीम से इन 3 को करेंगे बाहर?
ये भी पढ़ें: हजारों करोड़ है IPL टीमों की ब्रैंड वैल्यू, आखिर फ्रेंचाइजी कैसे करती हैं इतनी मोटी कमाई?
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
28 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
45 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines