T20 World Cup 2024: आईपीएल 17 के ये तीन स्टार, क्या वर्ल्ड कप टीम से इन 3 को करेंगे बाहर?

T20 World Cup 2024 Team India Squad: 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। अप्रैल के अंत तक भारत का वर्ल्ड कप का स्क्वाड सामने आ सकता है। इसके लिए बड़े नाम मौजूदा आईपीएल से सामने आ रहे हैं। वहीं इन तीन का अगर सेलेक्शन हुआ तो किन्हीं तीन बड़े खिलाड़ियों का पत्ता कटना संभव है।

T20 World Cup 2024 Team India Squad Selection IPL 2024 Star Mayank Yadav Rishabh Pant Riyan Parag

T20 World Cup 2024 Team India Squad Selection Prediction

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 जारी है और इस टूर्नामेंट के पहले 17 मैचों में ही कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है। फिर चाहें बल्लेबाजी में युवा सितारे हों या फिर टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ी। मौजूदा आईपीएल आगामी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाने के लिहाज से भी बेहद जरूरी है। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट के स्क्वाड में जगह भी दिला सकता है। खासतौर से वो खिलाड़ी जो मौजूदा टीम इंडिया के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं वो जरूर अपनी जगह पुख्ता करना चाहेंगे। इसी कड़ी में तीन ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जो अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ रहे हैं और वर्ल्ड कप की टीम से इन तीन खिलाड़ियों का पत्ता काट भी सकते हैं।

विज्ञापन

ऋषभ पंत

सबसे पहला नाम इस लिस्ट में आए ऋषभ पंत का। यह खिलाड़ी लंबे समय बाद क्रिकेट फील्ड में लौटा है। अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना बाकी है। उन्होंने आईपीएल में जिस तरह कमबैक किया और अपनी फिटनेस दिखाई। इससे साफ लग रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप की टीम में सेलेक्टर्स के लिए उन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा। पिछले दो मैचों में लगातार पंत दो पचासे लगा चुके हैं। अगर पंत आए तो वह संजू सैमसन, जितेश शर्मा, ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के लिए आफत बन सकते हैं। क्योंकि रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल टीम के पास हैं और अनुभवी होने के नाते सेलेक्टर्स उन्हें स्क्वाड में पिक कर सकते हैं।

विज्ञापन

मयंक यादव

आईपीएल 2024 में सबसे बड़ा चर्चा का मुद्दा रहे हैं मयंक यादव और उनकी स्पीड। 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर और अपने पहले दो डेब्यू मैच में 6 विकेट के साथ दो मैन ऑफ द मैच लेकर मयंक ने सभी को हैरान कर दिया है। मोहम्मद शमी टीम के पास नहीं हैं और सिराज टी20 में खुद को साबित नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में जसप्रीत बुमराह के साथ मयंक यादव की जोड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धूम मचा सकती है। साथ ही सिराज का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

रियान पराग

हालांकि, अभी रियान पराग का नाम लिखना थोड़ा जल्दबाजी हो सकती है। लेकिन जिस तरह पूरे साल वह घरेलू क्रिकेट में खेले। एमर्जिंग एशिया कप में इंडिया ए के लिए खेले और अब आईपीएल में खेले। वह अभी ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में उनका सेलेक्शन करके सेलेक्टर्स दांव खेल सकते हैं। अब सवाल यह है कि पराग आएंगे किसकी जगह पर। वैसे आपको बता दें कि पराग एक उपयोगी गेंदबाज भी हैं। वेस्टइंडीज व यूएसए की पिच पर उनकी गेंदबाजी कारगर साबित हो सकती है। यानी अगर आप एक ऑलराउंडर टीम में बढ़ाना चाहेंगे तो पराग का आना वाशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल का पत्ता कटवा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ