IPL 2026 Auction में गुजरात टाइटंस ने कर दी ये गलती! पूर्व भारतीय सिलेक्टर ने दिलाई याद

Gujarat Titans Middle Order Problems: गुजरात टाइटंस ने जो टीम अपने लिए चुनी है, उसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सवाल उठाए हैं. उनका मानना है मिडिल ऑर्डर की प्रॉब्लम को सॉल्व नहीं किया गया है.

Gujarat Titans

Gujarat Titans

Kris Srikkanth on Gujarat Titans: दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व सिलेक्टर के कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना ​​है कि गुजरात टाइटंस ने 16 दिसंबर को हुई आईपील 2026 की नीलामी में अपने मिडिल ऑर्डर को ठीक से मजबूत नहीं किया. पिछले सीजन में GT के ज्यादातर रन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बनाए थे, क्योंकि साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर 2025 में टीम के लिए टॉप 3 रन बनाने वाले खिलाड़ी थे.

विज्ञापन

‘लिविंगस्टोन को खरीदना चाहिए था’

श्रीकांत ने बताया कि कैसे 2022 के चैंपियन ने प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपने टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों की रन बनाने की क्षमता पर भरोसा किया था. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खरीदे गए लियाम लिविंगस्टोन की ऑलराउंड एबिलिटी पर आगे चर्चा करते हुए, श्रीकांत ने कमेंट किया कि ये इंग्लिश क्रिकेटर अहमदाबाद स्थित फ्रेंचाइजी के लिए एक नेचुरल ऑप्शन होता.

विज्ञापन

‘मिडिल ऑर्डर को लेकर की गलती’

श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, “उन्होंने अपने मिडिल-ऑर्डर की दिक्कतों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया. पिछले सीजन में, वो सिर्फ अपने टॉप 3 बल्लेबाजों की वजह से ही क्वालीफाई कर पाए थे. उन्हें केकेआर की तरह अपने मिडिल-ऑर्डर की प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए खास खिलाड़ियों को भी टारगेट करना चाहिए था. क्या दुनिया भर में कोई अच्छे मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज नहीं हैं? असल में, लिविंगस्टोन उनके लिए एकदम सही फिट होते .’

विज्ञापन

GT ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

जीटी के पास नीलामी से पहले टोटल 5 स्लॉट भरने थे, जिसमें 4 विदेशी खिलाड़ियों की जगह खाली थी. उन्होंने पृथ्वी राज यर्रा (30 लाख रुपये), ल्यूक वुड (75 लाख रुपये), अशोक शर्मा (90 लाख रुपये), टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपये) और जेसन होल्डर (7 करोड़ रुपये) जैसे खिलाड़ियों को खरीदा.

पिछले सीजन में GT

गुजरात के आईपीएल 2025 की बात करें तो, सुदर्शन (759 रन), गिल (650 रन), बटलर (538 रन) सभी ने 500 से ज्यादा रन बनाए. इन तीनों के अलावा, दूसरों का कोई खास योगदान नहीं था. शेरफेन रदरफोर्ड चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 11 पारियों में सिर्फ 291 रन बनाए, जिनका औसत 32.33 था. हालांकि, उन्हें भी फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस को ट्रेड कर दिया था, और वो 2026 में जीटी के लिए नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

IPL 2026 के लिए GT की फाइनल टीम

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वी राज यर्रा और टॉम बैंटन.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ