IPL 2026 Auction: मीना बाजार के भाव बिके ये ब्रांडेड क्रिकेटर्स, फ्रेंचाइजी ने 5 प्लेयर्स को 'चिल्लर' देकर खरीदा

Most Smart Buys Of IPL 2026 Mini Auction: हर फेमस क्रिकेटर की ये ख्वाहिश होती है कि वो आईपीएल जैसे कैश रिच टी-20 लीग में हाई प्राइस में बिके, लेकिन अगर उन्हें उम्मीद से कम कीमत खरीदा जाए, तो हैरानी होना लाजमी है.

IPL 2026 Auction

Most Smart Buys Of IPL 2026 Mini Auction: अबू धाबी में हुए आईपीएल मिनी ऑक्शन में कई अनजान से खिलाड़ियों पर भी दौलत की बरसात हो गई. यहां तक कि कुछ अनकैप्ड प्लेयर्स पर भी जमकर रुपया लुटाया गया. हालांकि कई ऐसे बिश शॉट्स भी रहे जिनको बेहद कम कीमत, और यहां तक कि बेस प्राइस में खरीदा गया. आइए जानते हैं कि वो कौन कौन से 5 प्लेयर्स हैं जिन्हें कौड़ी के भाव खरीदा गया.

विज्ञापन

बेहद कम कीमत पर बिकने वाले मैच विनर्स

1. क्विंटन डिकॉक

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर-बैटर क्विंटन डिकॉक को आईपीएल से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा खासा एक्सपीरिएंस हैं, उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए भी कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं, लेकिन इस क्रिकेटर पर सिर्फ मुंबई इंडियंस की ही नजर थी, इसलिए उन्हें इसी टीम ने 1 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीद लिया.

विज्ञापन



2. सरफराज खान

सरफार खान पिछले साल आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिक पाए थे, इस साल उन्हें काफी उम्मीदें थीं क्योंकि मुंबई के इस बल्लेबाज ने डॉमेस्टिक क्रिकेट में रनों की बरसात कर दी थी. हालांकि पहले राउंड में वो नहीं बिके, लेकिन दूसरे बाद जब उनका नाम नीलामी के लिए सामने आया तब चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, जबकि वो इससे कहीं ज्यादा डिजर्व करते थे.

3. आकाश दीप

आमतौर टीम इंडिया में सिलेक्शन होने के बाद किसी भी क्रिकेटर की कीमत बढ़ जाती है, लेकिन आकाश दीप को लेकर फ्रेंचाइजी ने ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखाया. ऑक्शन में उनका नाम आते ही कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें 1 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीद लिया.

विज्ञापन

4. डेविड मिलर

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को मैच विनर कहा जाता है, उनका एक्सपीरिएंस भी काफी ज्यादा है, लेकिन इन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी चालाकी से महज 2 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा. जब बाकी फ्रेंचाइजी दूसरे स्टार क्रिकेटर्स पर फोकस कर रहे थे, तब दिल्ली टीम ने उन्हें अपने पाले में कर लिया. बता दें कि मिलर ने 141 आईपीएल मैचों में 3077 रन बनाए हैं.

5. बेन डकेट

इंग्लैंड के धमाकेदार ओपनिंग बैटर बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने महज 2 करोड़ की बेस प्राइस में खरीद लिया. इन्हें पावर हिटिंग के लिए जाना जाता है, और वो किसी भी टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं. उन्होंने अभी तक 20 टी-20 इंटरनेशनल मैचेज खेले हैं और इस दौरान 527 रन अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ