KKR vs RCB: IPL 2024 के 36वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। ईडन गार्डन में हुई इस रोमांचक भिड़ंत में कोलकाता नाइटराइडर्स ने बेंगलुरु को 1 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जड़ी। जवाब में बेंगलुरु 221 रन पर सिमट गई। ये 3 खिलाड़ी KKR की जीत के हीरो रहे।
फिलिप सॉल्ट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स को फिलिप सॉल्ट ने तूफानी शुरुआत दिलाई। 342.86 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 14 गेंदों पर 48 रन की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 बेहतरीन छक्के लगाए।
श्रेयस अय्यर
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान ने मिडिल ऑर्डर में KKR की पारी को संभाला। इतना ही नहीं उन्होंने 36 गेंदों पर 50 रन भी बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चोके और 1 छक्का लगाया। कैमरून ग्रीन ने उनका विकेट चटकाया।
आंद्रे रसेल
रसेल ने 2 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 7.5 की इकॉनमी से 15 रन देकर 2 शिकार किए। इसके अलावा उन्होंने 20 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए।
प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी कम
IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन अब तक काफी शर्मनाक रहा है। टीम ने 8 मैच खेले हैं और 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। RCB को 1 ही मैच में जीत मिली है। ग्रुप स्टेज में टीम को अभी 6 और मुकाबले खेलने हैं। अगर टीम सभी 6 मैच भी जीत जाती है तो उसके अधिकतम 14 अंक होंगे। ऐसे में टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं काफी कम हो गई है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली को भारी पड़ सकती है अंपायर से बहस, धोनी को मिली थी सजा
ये भी पढ़ें: KKR vs RCB: आउट और नॉट आउट? अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे विराट कोहली, जानें क्या है नियम
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
8 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
42 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines