India vs England Test Series, KL Rahul Ruled Out: भारतीय टीम का शनिवार को आखिरी तीन टेस्ट के लिए ऐलान हुआ था। इस स्क्वॉड में केएल राहुल के नाम के आगे स्टार लगा था यानी मामला उनकी फिटनेस के ऊपर निर्भर था। अब सोमवार को मीडिया रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है कि केएल राहुल 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं इसमें यह भी पता चला है कि राहुल की जगह एक और युवा खिलाड़ी की टीम इंडिया में एंट्री हो गई है। वहीं इस पर अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि राहुल चौथे व पांचवें टेस्ट के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं।
किसे मिली एंट्री?
आपको बता दें कि इंडियन एक्स्प्रेस की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल अब तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम इंडिया में चुना गया है। इसकी जानकारी पर अभी बीसीसीआई द्वारा मुहर नहीं लगाई गई है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आ गई है जिसके बाद राहुल का राजकोट टेस्ट से बाहर होना तय माना जा रहा है। केएल राहुल के जांघ में समस्या सामने आई थी इसी कारण वह दूसरे टेस्ट में भी खेल नहीं पाए थे। कहा जा रहा था कि यह वही ग्रोइन इंजरी उभरी है जिसके कारण राहुल पीछे काफी परेशान रहे थे और विदेश में सर्जरी करवाने भी गए थे।
पडिक्कल ने 2021 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू
देवदत्त पडिक्कल ने 2021 में टी20 इंटरनेशनल से भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने दो मुकाबले खेले थे लेकिन वह बाहर हो गए थे। उनको उसके बाद टीम में नहीं चुना गया था। घरेलू क्रिकेट में उनके हालिया प्रदर्शन को देखने के बाद उन्हें केएल राहुल की जगह टीम में चुनने की जानकारी मिली है। अब इस पर बीसीसीआई की मुहर लगने का इंतजार है। पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में 2024 में अभी तक 9 पारियों में ही 4 शतक लगा दिए हैं। उनके बल्ले से 9 पारियों में 747 रन निकले हैं।
टीम इंडिया का नया स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, देवदत्त पडिक्कल, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाशदीप।
सरफराज की लगी लॉटरी
अब केएल राहुल के राजकोट टेस्ट से बाहर होने से यह काफी हद तक साफ हो गया है कि सरफराज खान डेब्यू करेंगे। सरफराज खान विशाखापट्टनम में डेब्यू नहीं कर पाए थे। लेकिन श्रेयस अय्यर को आखिरी तीन टेस्ट के लिए स्क्वॉड से बाहर किया गया था और सरफराज को बनाए रखा गया था। ऐसे में अब उम्मीद है कि सरफराज खान टीम इंडिया की कैप के साथ मैदान पर उतरेंगे।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड मैराथन रिकॉर्ड होल्डर का सड़क दुर्घटना में निधन, पिछले हफ्ते बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- Video: फुटबॉल मैच के बीच खिलाड़ी पर गिरी बिजली, बीच मैदान पर हुई फुटबॉलर की मौत
संबंधित खबरें
वनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
48 mins agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
1 hr agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines