हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL: केएल राहुल ने की रोहित शर्मा के महारिकॉर्ड की बराबरी, हासिल किया बड़ा मुकाम

KL Rahul: केएल राहुल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया. इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

विज्ञापन

KL Rahul: आईपीएल 2026 में 24 मई को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत हो रही है. इस मैच में दिल्ली पहले बल्लेबाजी कर रही है. दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके के अलावा 4 छक्के शामिल थे. इस अर्धशतकीय पारी के दमपर राहुल ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वालें पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं.

आईपीएल 2026 में केएल राहुल का ऐतिहासिक मुकाम

केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास में अपना 51वां फिफ्टी प्लस स्कोर जड़ा. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली. उन्होंने भी 51 बार 50+ स्कोर बनाया था. केएल राहुल और रोहित शर्मा अब संयुक्त रूप से तीसरे और चौथे नंबर पर आ गए हैं. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं. उन्होंने 76 बार ऐसा कारनामा किया है. इसके अलावा डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 66 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए हैं. वहीं, शिखर धवन ने 53 बार 50+ स्कोर बनाया है. वह तीसरे नंबर पर हैं.

आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ रन

76 – विराट कोहली
66 – डेविड वार्नर
53 – शिखर धवन
51 – राहुल*
51 – रोहित शर्मा

विज्ञापन

कैसा रहा राहुल का आईपीएल 2026?

केएल राहुल ने 14 मैचों की 14 पारियों में 45.61 की औसत के साथ 593 रन बनाए. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रनों की शानदार शतकीय पारी भी खेली थी और वह आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने थे. ये सीजन उनके लिए शानदार रहा. हालांकि दिल्ली प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना सकी.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया नया World Record, इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola