IND vs ENG: केएल राहुल के निशाने पर मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे तीसरे बल्लेबाज

KL Rahul: केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक 3 शतक अपने नाम कर चुके हैं। अब वह मोहम्मद अजरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Cricket News - 2025-07-30T180810.673
विज्ञापन

IND vs ENG: केएल राहुल इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन गिल के बाद वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे मैच की दूसरी पारी में भी राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 90 रनों की पारी खेली थी, जिससे भारतीय टीम को मैच ड्रॉ कराने में मदद मिली। अब राहुल पांचवें टेस्ट मैच में मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

राहुल के निशाने पर अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड

दरअसल, भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 6 शतक अपने नाम किए हैं। अगर राहुल पांचवें मैच में 2 शतक बनाते हैं तो वह अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जबकि केएल राहुल 1 शतक बनाते ही अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वह शानदार फॉर्म में हैं ऐसे में सलामी बल्लेबाज से उम्मीद की जा सकती है कि वह आखिरी मैच में 2 शतक बनाकर अजहर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। फिलहाल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट 5 शतक बना चुके हैं। अगर वह 2 शतक बनाते हैं तो वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। सबसे ज्यादा शतक राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। दोनों ने 7 शतक अपने नाम किए हैं।

Advertisment

केएल राहुल के निशाने पर गावस्कर का भी रिकॉर्ड

सुनील गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर में इंग्लैंड की सरजमीं पर 15 मैचों में 1152 रन बनाए हैं। वहीं केएल राहुल बिल्कुल उनके नजदीक खड़े हैं। राहुल के नाम अब तक इंग्लैंड में टेस्ट प्रारूप में 1108 रन हैं। ऐसे में वह 45 रन बनाते ही गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। पांचवां मैच 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। सभी की नजरें राहुल पर रहने वाली हैं। उन्होंने इस दौरे पर भारतीय सलामी बल्लेबाज के तौर पर कमाल किया है।

ऐसा रहा है राहुल का प्रदर्शन

केएल राहुल ने अब तक खेले गए 4 मैचों की 8 पारियों में 511 रनों को अपने नाम किया है। इस दौरान उनका औसत 63.87 का रहा है। वहीं इस सीरीज में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों की 8 पारियों में 722 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ