Ambati Rayudu Tease Virat Kohli: आईपीएल 2024 का अंत हो गया है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। कोलकाता के लिए यह आईपीएल की तीसरी ट्रॉफी है। ट्रॉफी भले ही कोलकाता ने जीती है, लेकिन आरसीबी ने जिस कदर इस आईपीएल सीजन वापसी की थी, ऐसा लगा था कि इस बार वह ट्रॉफी लेकर जाएगी, लेकिन इस बार भी आरसीबी के करोड़ों फैंस को निराशा हाथ लगी है। इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू लगातार आरसीबी को घेर रहे हैं। अब जब कोहली को आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप से नवाजा गया है, तो रायडू ने फिर कोहली पर तंज कसा है।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH: फाइनल में इन 4 खिलाड़ियों के दम पर जीता कोलकाता, हैदराबाद को टेकने पड़े घुटने
रायडू ने ऑरेंज कैप को लेकर क्या कहा
बता दें कि आईपीएल 2024 में आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के सबसे अधिक 741 रन हैं, इस कारण से किंग कोहली को ऑरेंज कैप से नवाजा गया है। इस पर चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दे दिया है। रायडू ने कोहली को ऑरेंज कैप मिलने पर कहा कि ऑरेंज कैप से आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती जाती है। ट्रॉफी जीतने के लिए टीम का एकजुटता के साथ सहयोग चाहिए होता है। रायडू ने कहा कि हम कोलकाता में देख सकते हैं कि मिचेल स्टार्क, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण सभी ने योगदान दिया है, तब केकेआर ट्रॉफी जीत पाई है। ट्रॉफी जीतने के लिए सभी खिलाड़ियों को थोड़ा-थोड़ा योगदान देना होता है। एक खिलाड़ी के ऑरेंज कैप जीतने से कोई ट्रॉफी नहीं जीतता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ट्रॉफी से लिपट गए रिंकू सिंह, फाइनल जीतकर बोलने लगे इंग्लिश, देखें वीडियो
इससे पहले भी कोहली को घेर चुके हैं रायडू
बता दें कि इससे पहले भी जब आरसीबी को राजस्थान के खिलाफ हार हुई थी, इस दौरान भी रायडू ने आरसीबी के खिलाड़ियों और मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया था। रायडू ने इस दौरान भी विराट कोहली पर तंज कसा था। रायडू ने आरसीबी की हार पर कहा था कि बेंगलुरु में ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम की जीत के बजाय अपने पर्सनल माइलस्टोन को अधिक तवज्जो देते हैं। बेंगलुरु में एक से एक दिग्गज खिलाड़ी आ चुके हैं, लेकिन फिर भी बेंगलुरु एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है, क्योंकि बेंगलुरु के खिलाड़ी पर्सनल टारगेट पर अधिक फोकस करते हैं। इससे साफ है कि यहां भी रायडू के निशाने पर विराट कोहली ही थी। रायडू ने आगे कहा था कि फ्रेंचाइजी को ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहिए, जो खुद के रिकॉर्ड से अधिक तवज्जो टीम को दे।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
6 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
26 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines