KKR vs SRH Shreyas Iyer: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार को अहमदाबाद के स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंद डाला। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम पूरे जोश में नजर आई। उसने हैदराबाद के खिलाफ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में ब्लॉकबस्टर शो दिखाया। इस जीत में खुद कप्तान श्रेयस की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक 241.67 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 58 रन ठोके। इस जीत के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया।
श्रेयस अय्यर ने बनाया रिकॉर्ड
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब टीम फाइनल तक पहुंच गई है, लेकिन उन्होंने इस जीत के साथ बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। श्रेयस अय्यर दो टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं। श्रेयस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में फाइनल में पहुंचा चुके हैं। हालांकि तब उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर दूसरी टीम है, जिसे उन्होंने फाइनल का टिकट दिलाया है।
कोई कप्तान नहीं कर सका ऐसा
अब तक ये कारनामा कोई भी कप्तान नहीं कर सका है। श्रेयस ने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से रिश्ता तोड़ लिया था। वह 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल हुए और कप्तान बना दिए गए। हालांकि चोट के कारण उन्हें आईपीएल 2023 से चूकना पड़ा। इसके बाद वह इस सीजन आए और कप्तानी करते हुए न केवल केकेआर को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचाया, बल्कि फाइनल का टिकट भी दिला दिया।
एमएस धोनी का नाम टॉप पर
अब तक सबसे ज्यादा बार आईपीएल में पहुंचाने वाले कप्तानों की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम शीर्ष पर है। धोनी ने कप्तान के रूप में 10 आईपीएल फाइनल खेले हैं। जबकि रोहित शर्मा ने 5 और गौतम गंभीर ने दो बार ऐसा किया है। श्रेयस अय्यर दो बार फाइनल में पहुंचकर इस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं। खास बात यह है कि उनके मेंटर गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने 6 साल पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद श्रेयस अय्यर कप्तान बनाए गए थे। गंभीर ने टीम की खराब परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी लेते हुए ये फैसला लिया था। हालांकि गंभीर और श्रेयस अब एक साथ एक ही टीम के मेंबर हैं।
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: वेंकटेश और श्रेयस, दोनों ‘अय्यर’ के बीच क्या है अंतर? कप्तान ने खोला राज
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: फाइनल में पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स को मिलेगा दूसरा मौका
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: इन 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस
ये भी पढ़ें: शेन वॉटसन ने RCB फैंस से क्यों मांगी माफी, 2016 फाइनल में ऐसा क्या हुआ?
ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: राहुल त्रिपाठी या अब्दुल समद, रन आउट में गलती किसकी?
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
3 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
56 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines