KKR vs SRH, Shah Rukh Khan: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी। इसके साथ ही KKR ने तीसरी बार IPL का खिताब अपने नाम किया। मुकाबले के बाद कोलकाता के खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हमेशा गंभीर नजर आने वाले गौतम गंभीर भी काफी खुशी नजर आए। इतना ही नहीं ओनर शाहरुख खान ने KKR के खिलाड़ियों पर जमकर प्यार लुटाया। पूरे मैच में मास्क पहनकर बैठे रहे शाहरुख खान ने पहले तो मास्क उतारा, इसके बाद वह दूर से ही खिलाड़ियों से कुछ बात करते हुए भी नजर आए।
शाहरुख खान खिलाड़ियों से मिले
बता दें कि शाहरुख खान की तबियत खराब थी। हाल ही में उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा था। इसके बाद भी फाइनल में वह अपने खिलाड़ियों को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंचे। कोलकाता ने भी अपने ओनर को निराश नहीं किया और ट्रॉफी जीतकर ही दम लिया। मैच के बाद शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को गले लगाया और फोरहेड पर किस भी किया। इस दौरान वह सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों से मिलते हुए भी नजर आए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को गले लगाया।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 113 रन बनाए। कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन की पारी खेली। KKR के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 2.3 ओवर में 7.6 की इकॉनमी से 19 रन दिए और 3 विकेट भी चटकाए। उनके अलावा हर्षित राणा और मिचेल स्टार्क ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में कोलकाता ने 10.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना दिए। वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतक (52) लगाया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: Malaysia Masters 2024: पीवी सिंधु को 24 साल की खिलाड़ी ने दी शिकस्त, फाइनल में टूटा सपना
ये भी पढ़ें: T20 WORLD CUP 2024: वेस्टइंडीज टीम में हुआ बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी की हुई छुट्टी
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines