KKR vs SRH Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। 26 मई को 17वें सीजन की विजेता टीम का पता चल जाएगा। रविवार को इस सीजन की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ट्रॉफी के लिए टकराएंगी। यह भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। ऐसे में निर्णायक मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है, आइए जानते हैं।
विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करेगी KKR
पहले क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दी। रहमानुल्लाह गुरबाज की टीम में एंट्री हुई और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। साथ ही महान गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी बड़े मैच में छा गए। केकेआर की कैरेबियाई जोड़ी सुनील नरेन और आंद्रे रसेल मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। साथ ही वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती भी अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में KKR सेम टीम के साथ मैदान में उतर सकती है।
SRH में हो सकता 1 बदलाव
पहले क्वालीफायर में हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन वापसी की। दूसरी क्वालीफायर में SRH ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। मुकाबले में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर आए शाहबाज अहमद ने उम्दा गेंदबाजी की। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऐसे में फाइनल मैच में उन्हें SRH की प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। एडेन मार्करम को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह मार्को जानसेन या ग्लेन फिलिप्स को अंतिम 11 में जगह मिल सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइटराइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा/सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट/मयंक मार्कंडे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 के लिए सभी 20 टीमों का जारी हो गया स्क्वाड, यहां देखें किस टीम में कौन खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: आसानी से जीत सकती थी राजस्थान, आईपीएल के एक नियम के कारण मिल गई हार
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
25 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
25 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
2 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
14 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines