IPL 2026, KKR vs DC Pitch Report: आज कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IPL 2026, KKR vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में आज (24 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स (Eden Gardens, Kolkata) में खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए कैसी रहेगी ईडन गार्डन्स की पिच.

IPL 2026, KKR vs DC Pitch Report

IPL 2026, KKR vs DC Pitch Report

IPL 2026, KKR vs DC Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 70वां मुकाबला रविवार, 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स (Eden Gardens, Kolkata) में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. यह लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला है और दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी वाली KKR अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, ऐसे में टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी. वहीं, अक्षर पटेल (Axar Patel) की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम हैं.

विज्ञापन

दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो KKR और DC को इस सीजन अब तक 6-6 मुकाबलों में जीत मिली है. हालांकि, बेहतर समीकरण के चलते कोलकाता की उम्मीदें अभी कायम हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इससे पहले आइए जानते हैं इस मुकाबले में कैसी रहेगी ईडन गार्डन्स की पिच.

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड: (KKR vs DC Head To Head)

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो KKR का पलड़ा भारी रहा है. IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें KKR ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले खेले गए मुकाबले में KKR ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. वहीं, IPL 2024 और 2025 को मिलाकर दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 3 मुकाबलों में भी KKR ने जीत हासिल की है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट (KKR vs DC Pitch Report)

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां काली मिट्टी की पिच तैयार की जाती है, जिस पर बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेल सकते हैं. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज हावी हो जाते हैं. तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है. IPL में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन है.

विज्ञापन

वहीं, 24 मई को कोलकाता का मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा.

कोलकाता और दिल्ली के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर?

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. कोलकाता के कैमरून ग्रीन (Cameron Green), फिन एलन (Finn Allen), मनीष पांडे (Manish Pandey) और सुनील नरेन (Sunil Narine) पर सबकी नजरें रहेंगी. ग्रीन शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले 10 मैचों में 145.09 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने पिछले 10 मैचों में 16 विकेट हासिल किए हैं, जबकि सुनील नरेन ने 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

वहीं, दिल्ली के केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs), डेविड मिलर (David Miller) के प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी. राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 173.22 की स्ट्राइक रेट से 440 रन जड़े हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) भी शानदार लय में हैं और उन्होंने पिछले 5 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच के लिए हो जाइए तैयार… T20 World Cup 2026 में इस दिन होगा महामुकाबला, नोट कर लिजिए डेट और टाइम

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की IPL 2026 टीमें (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, पथुम निसांका, औकिब नबी डार, रेहान अहमद.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ