हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

39 की उम्र में कीरोन पोलार्ड का बड़ा कारनामा, 256 के स्ट्राइक रेट से रन ठोक मचाई तबाही, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Kieron Pollard: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में MI न्यूयॉर्क के धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 256 के स्ट्राइक रेट से 64 रन ठोक डाले. इस पारी के दौरान पोलार्ड ने 8 गगनचुंबी छक्के जड़े और इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
Kieron Pollard (PIC Credit -X)

MLC 2026, Kieron Pollard Record: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में MI न्यूयॉर्क के धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ बल्ले से जमकर गदर काटा. 39 साल के पोलार्ड ने वाशिंगटन के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और 256 के स्ट्राइक रेट से 64 रन ठोक डाले. इस पारी के साथ पोलार्ड ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया है जो उनसे पहले टी20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही खिलाड़ी कर सका था.

कीरोन पोलार्ड ने बल्ले से मचाई तबाही

वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कीरोन पोलार्ड ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी. पोलार्ड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 17 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें एक चौका और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 256 का रहा.

इस पारी के दौरान पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में अपने 1000 छक्के भी पूरे कर लिए. वह टी20 में 1000 छक्के जड़ने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ही ये कारनामा कर पाए थे. गेल के नाम टी20 में 1056 छक्के दर्ज हैं, जबकि अब पोलार्ड के नाम टी20 में 1001 छक्के हो गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WWE में Brock Lesnar को ढेर करने वाले रेसलर ने संन्यास लेकर मचाया हड़कंप! 21 साल के करियर का दुखद अंत

निकोलस पूरन ने जड़ा तूफानी शतक

पोलार्ड के अलावा, MI न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. ऑकलैंड के कोलीसिअम मैदान पर खेले जा रहे इस अहम मुकाबले में पूरन ने 33 गेंदों पर शानदार 106 रनों की शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरा उन्होंने 5 चौके और 13 छक्के जड़े और उनका स्ट्राइक रेट 321 से भी ज्यादा का रहा. उनके अलावा, क्विटन डी कॉक ने 24 गेंदों पर 51 रन बनाए. पूरन और पोलार्ड की धमाकेदार पारियों के दम पर एमआई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 266 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकता है IND vs PAK का हाईवोल्टेज मैच, ICC के नए फॉर्मेट ने बदले समीकरण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola