ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकता है IND vs PAK का हाईवोल्टेज मैच, ICC के नए फॉर्मेट ने बदले समीकरण

IND vs PAK in ODI WC 2027: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच जब भी कही कोई मुकाबला देखने को मिलता है, दर्शकों के बीच खासा रोमांच दिखता है. आईसीसी ने हाल ही में साल 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव किया है, जिसके तहत अब भारत और पाकिस्तान के बीच 3 मैच हो सकते हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि कैसे?

Source - Social Media

Source - Social Media

IND vs PAK in ODI WC 2027: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच का मैच हमेशा से ही दर्शकों की पहली पसंद रहा है. आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों को एक ही ग्रुप में रखा जाता है ताकि फैंस को ये मैच देखने को जरूर मिल सके. आईसीसी की तरफ से साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को लेकर भी नया फॉर्मेट तैयार किया गया है. इस नए फॉर्मेट के आने से टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में एक या दो नहीं बल्कि 3 मैच हो सकते हैं. टूर्नामेंट को और भी ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए आईसीसी की तरफ से ये कदम उठाए गए हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच कैसे 3 मैच हो सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे 3 बार होगा IND vs PAK का महामुकाबला?

टीम इंडिया और पाकिस्तान को हर बार की तरह एक ही ग्रुप में रखा जाएगा. दोनों के बीच पहला मैच ग्रुप स्टेज में हर बार की तरह ही देखने को मिलेगा. इसके बाद 7 टीमें सुपर 7 में अपनी जगह पक्की करेंगी, जिसमें उम्मीद है कि पाकिस्तान भी अपनी जगह पक्की करेगा. सुपर 7 राउंड रॉबिन राउंड के तहत होगा, तो ऐसे में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी. इसके बाद टॉप 4 टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. अगर भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की तो यहां भी दोनों की भिड़ंत हो सकती है या फिर फाइनल में दोनों की टक्कर देखने को मिल सकती है. आपको बता दें सेमीफाइनल में पहले नंबर वाली टीम का सामना चौथे नंबर की टीम से होगा तो वहीं दूसरे नंबर की टीम को तीसरे नंबर वाली टीम से खेलना होगा.

विज्ञापन

ICC ने अचानक बदल दिया फॉर्मेट

आईसीसी की तरफ से वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट को बदलने का फैसला अचानक ही सामने आया है. साल 2023 के वर्ल्ड कप में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार मुख्य टूर्नामेंट में 12 टीमें उतरेंगी. नए फॉर्मेट के तहत सबसे पहले कम रैंकिंग वाली टीमों को सुपर सीरीज राउंड में उतरना होगा, जिससे 12 टीमें तय होंगी. 12 में से केवल 7 टीमें अगले राउंड में प्रवेश करेंगी. सुपर 7 में से टॉप 4 में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी और फिर 2 टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा. आईसीसी के मुताबिक इस फॉर्मेट से दर्शकों को रोमांच दोगुना हो जाएगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ